आपका जियो सिम हो जाएगा ब्लॉक, सारे रिचार्ज हो जाएंगे बेकार !

amarujala.com - Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
jio sim may be block if you not done e kyc
जियो - फोटो : Huffington

    यह खबर किसी भी जियो यूजर्स के लिए चौंकाने वाला है लेकिन यही सच है कि आपने जो जियो का सिम कार्ड लिया है और अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का मजा ले रहे हैं यह सब खत्म हो सकता है। यहां तक कि रिचार्ज कराने के बाद भी आप सिम को चालू नहीं रख सकते। अब सवाल ये है कि आखिर आपका जियो क्यों बंद होगा, क्यों सारे रिचार्ज बेकार हो जाएंगे? आइए जाानते हैं।

    ये भी पढ़ें- जियो धन धना धन ऑफर के साथ ही बदल गए ये प्लान

    विज्ञापन

    क्यों होगा आपका जियो सिम कार्ड ब्लॉक ?

    जियो
    जियो

    टेलीकॉम रेगुलेशन के मुताबिक कोई भी सिम तभी मिलेगा और चालू होगा जब उसकी E-KYC होगी, लेकिन जियो के साथ ऐसा नहीं हुआ है। फ्री के ऑफर में कई लोगों को दूसरे के नाम और पत्ते पर सिम कार्ड मिले हैं जिसका E-KYC हुआ ही नहीं है। कई ग्राहक तो ऐसे हैं जिनके पास जियो का पोस्टपेड सिम है जिसका मजा वे ले रहे हैं और बिल किसी और के घर पर जा रहा है। ऐसा तो होता नहीं है कि मजे आप लें और बिल कोई और भरे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- Jio के साथ नहीं जीने देगा Airtel, लाएगा 244 रुपये से लेकर 1198 तक के प्लान!

    मीडियाा रिपोर्ट्स की मानें तो जियो अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए E-KYC कराने के लिए सूचित कर रहा है। साथ ही यदि आपका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है तो अपने जियो सिम से 1977 पर कॉल करके आप टेली वेरिफिकेशन करा सकते हैं। यदि आपने भी ऑफर के दौर में दूसरे के नाम का सिम ले लिया है तो वेरिफिकेशन जरूर करा लें। इसके लिए आप जियो कस्टमर केयर और जियो स्टोर की मदद ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें