Jio के साथ नहीं जीने देगा Airtel, लाएगा 244 रुपये से लेकर 1198 तक के प्लान!

जियो धन धना धन ऑफर लॉन्च होने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचा हुआ है। गुरुवार को एयरटेल के तरह से दो प्लान सामने आए थे लेकिन एक नई रिपोर्ट में 244 रुपये से लेकर 1,198 रुपये तक के प्लान की बात हो रही है।
टेलीकॉम टॉक
की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल जियो को करारा जवाब देने के लिए कुल 6 प्लान लॉन्च करने वाला है जिनमें 244 रुपये से लेकर 1,198 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और लिमिटेड डाटा मिलेंगे। सभी प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी।
ये भी पढ़ें- Jio के जवाब में Idea ने पेश किया दमदार प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 70GB डाटा
क्या हैं 244 रुपये से लेकर 1,198 रुपये तक के प्लान ?

244 रुपये का प्लान
एयरटेल टू एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग
वैधता- 70 दिन
4 जी डाटा- 70 जीबी
प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा- 1 जीबी
ये भी पढ़ें- जियो के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान
399 रुपये का प्लान
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
वैधता- 70 दिन
4 जी डाटा- 70 जीबी
प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा- 1 जीबी
498 रुपये का प्लान
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
वैधता- 70 दिन
4 जी डाटा- 70 जीबी
प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा- 1.25 जीबी
648 रुपये का प्लान
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
वैधता- 70 दिन
4 जी डाटा- 70 जीबी
प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा- 1.5 जीबी
899 रुपये का प्लान
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
वैधता- 70 दिन
4 जी डाटा- 70 जीबी
प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा- 2 जीबी
ये भी पढ़ें- एयरटेल ने लॉन्च किया हाइब्रिड सेट-टॉप बॉक्स, जानें कीमत और फीचर्स
1,198 रुपये का प्लान
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
वैधता- 70 दिन
4 जी डाटा- 70 जीबी
प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा- 2.5 जीबी
इसके अलावा एयरटेल ने 149 रुपये और 349 रुपये के पुराने प्लान में भी बदलाव किया है। 149 रुपये वाले प्लान में एयरटेल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी 4जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं 349 रुपये के प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी 4जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी।
बता दें कि यह ऑफर केवल उन्हीं प्रीपेड यूजर्स के लिए है जिनके पास 4जी सिमकार्ड है और 4जी हैंडसेट है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने यूजर्स को इनफॉर्म करना भी शुरू कर दिया है।