जियो फोन यूजर्स को जल्द ही मिलने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 29 Jun 2018 11:21 AM IST
Jio Phone users Will get these popular Google features
jio phone

    अगर आप भी रिलायंस जियो का जियो फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि आपके जियो फोन में गूगल असिस्टेंट समेत कई सारे फीचर्स जल्द ही आने वाले हैं।

    दरअसल जियो का फीचर फोन KaiOS पर काम करता है जिसे अमेरिका की काईओएस टेक्नोलॉजी नाम की एक कंपनी ने तैयार किया है। अब काईओस ने गूगल ने साझेदारी की घोषणा की है जिसके तहत KaiOS फोन यूजर्स के लिए कंपनी गूगल के ऐप तैयार करेगी। गूगल ने इसके लिए काई टेक्नोलॉजी को 22 मिलियन डॉलर का फंड दिया है।

    बता दें कि KaiOS भारत में पहली बार 2017 में जियो फोन के साथ आया और एकदम से छा गया। फिलहाल भारत में काईएस यानी जियो फोन की 15 फीसदी हिस्सेदारी है और एप्पल के आईओस के बाद भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यह ओएस बन गया है।

    बीते मार्च में एक रिपोर्ट आई थी कि जियो फोन में जल्द ही व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलने वाला है। वहीं गूगल की इस साझेदारी के बाद जियो फोन यूजर्स को यूट्यूब, गूगल असिस्टेंट, गूगल मैप्स और गूगल सर्च जैसे ऐप का तोहफा मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें