जियो रोज देगा 2GB डाटा, ये है प्लान

रिलायंस जियो ने 31 मार्च की आधी रात को अपने 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए प्राइम मेंबरशिप की तारीख 15 अप्रैल कर दी और साथ में समर सरप्राइज की घोषणा भी कर दी। घोषणा के समय जियो ने टैरिफ प्लान की पूरी जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब पूरा प्लान सामने आ गया है।
दरअसल जियो ने हालिया घोषणा में कहा था कि 15 अप्रैल तक प्राइम मेंबरशिप के साथ 303 रुपये या उससे ऊपर के रिचार्ज कराने पर एक्स्ट्रा तीन महीने तक फ्री 4जी सर्विस का मजा मिलेगा। अब एक नया प्लान भी सामने आया है। यह प्लान समर सरप्राइज के तहत ही है।
कैसे मिलेगा रोज 2 जीबी 4जी डाटा

जैसा कि सभी को पता है कि समर सरप्राइज में भी रोज 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा, लेकिन यदि आप 303 की जगह 499 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। यह फायदा आपको 31 जून तक मिलेगा। उसके बाद आपका 499 रुपये वाला रिचार्ज एक्टिव होगा। यानी आपको अगला रिचार्ज अगस्त में करना होगा। हालांकि यह फायदा 15 तक रिचार्ज कराने पर ही और प्राइम मेंबर को ही मिलेगा।