Jio ने बंद किया 100 रुपये से कम वाला यह लोकप्रिय प्री-पेड प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 May 2020 07:28 PM IST
Jio Discontinues Rs 98 Prepaid Recharge Plan and launched New Rs 129 plan
JIO - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के बीच अपना एक लोकप्रिय प्री-पेड प्लान बंद कर दिया है। यदि आप जियो के एक प्री-पेड ग्राहक हैं तो आप 98 रुपये वाला रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। जियो ने इस पैक को पिछले साल दिसंबर में अपडेट किया था। 98 रुपये प्लान जियो का सबसे सस्ता 28 दिनों की वैधता वाला प्लान था।

    Mobile User
    Mobile User

    जियो का 98 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था जिन्हें सिर्फ इनकमिंग की जरूरत थी, लेकिन इस प्लान के बंद हो जाने के बाद अब ग्राहकों को कम-से-कम 129 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    jio 98
    jio 98

    जियो के 98 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान में जियो-से-जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही थी। साथ ही दो जीबी डाटा और रोजाना 300 मैसेज मिलते थे। जियो का यह प्लान अब वेबसाइट और माय जियो एप पर नजर नहीं आ रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें