iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, चाबी की बजाय फोन से अनलॉक कर सकेंगे अपनी कार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 19 Jun 2020 11:50 AM IST
सार
विज्ञापन
iPhone users soon get new apple carkey feature will be able to unlock their car by phone
iphone 11 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया और खास फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम कार-की फीचर है। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपना गाड़ी को बिना चाबी के अनलॉक कर सकेंगे। इस फीचर का सपोर्ट iOS 13.6 अपडेट के साथ दिया जा सकता है। आपको बता दें कि इस फीचर की जानकारी mashable की एक रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

    mashable इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन निर्माता कंपनी एपल अगामी कार-की फीचर को iOS 13.6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ WWDC 2020 इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कार-की फीचर के लिए आने वाले समय में वाहन निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी भी करेगी।

    विज्ञापन

    एपल का कार-की फीचर

    सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फीचर के लिए वॉलेट की सुविधा मिलेगी, जिसके जरिए वह अपनी वाहन की चाबियों को वाहन निर्माता कंपनी के एप से सिंक कर सकेंगे। सिंक का प्रोसेस पूरा होने के बाद यूजर्स का डिवाइस एपल को वन-टाइम रिडमशन टोकन भेजेगा, जो यूजर्स के एपल अकाउंट और डिवाइस को वेरिफाई करेगा। इसके अलावा कंपनी के सर्वर में यूजर्स की लोकेशन भी दर्ज हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Lava का दमदार स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में लेगा एंट्री, देगा चीनी डिवाइस को कड़ी टक्कर

    एपल वाहन निर्माता कंपनियों के साथ करेगी साझेदारी

    रिपोर्ट के मुताबिक, एपल इस फीचर के लिए जल्द वाहन निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकती है। इस साझेदारी के तहत वाहन कंपनियां आईफोन यूजर्स को डिवाइस आईडी देंगी, जिसके जरिए वह अपने वाहन की चाबी को परिवार के अन्य लोगों के साथ साझा कर सकेंगे।

    WWDC 2020 इवेंट

    एपल का वर्ल्ड वाइड डेवपलर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) इस साल 22 जून को लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन आयोजित होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब हर साल होने वाला एपल का डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन आयोजित होगा। खास बात यह है कि 22 जून को आयोजित होने वाले एपल के इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के डेवलपर्स फ्री में हिस्सा ले सकेंगे। इस कॉन्फ्रेंस को लेकर एपल ने कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 22 जून को आईओएस 14 और वॉचओएस 7 से पर्दा उठेगा। इसके अलावा नया मैक ओएस, आईपैड ओएस और टीवी ओएस भी पेश हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें