iOS 18.5: एपल ने रिलीज किया बड़ा अपडेट, आईफोन के बग किए गए फिक्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 May 2025 04:21 PM IST
सार

iOS 18.5 Update:

यह अपडेट केवल नए फीचर्स तक सीमित नहीं है। एपल ने इस अपडेट के जरिए 30 से अधिक सिक्योरिटी फिक्स जारी किए हैं। इनमें एपल के कुछ प्राथमिक एप्स, ब्लूटूथ, iCloud डॉक्युमेंट शेयरिंग और अन्य सुरक्षा पहलू शामिल हैं। इससे यूजर्स को डेटा और गोपनीयता सुरक्षा में भी बड़ा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
iOS 18.5 released iPhone users get new features also bug fixes
ios 18.5 Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने आधिकारिक रूप से iOS 18.5 और iPadOS 18.5 अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें कुछ नए फीचर्स, बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच शामिल हैं, हालांकि यह अपडेट पिछले iOS 18 वर्जन की तरह बड़े बदलाव नहीं लाता, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है जो iPhone और iPad यूज़र्स को बेहतर परफॉर्मेंस और सुरक्षा प्रदान करेगा।

    • बच्चों के डिवाइस के लिए पैरेंटल नोटिफिकेशन-अब जब कोई बच्चा Screen Time पासकोड का उपयोग करता है, तो पैरेंट्स को एक नोटिफिकेशन मिलेगा। यह फीचर माता-पिता को बच्चों की स्क्रीन गतिविधि पर बेहतर नियंत्रण देगा।
    • सैटेलाइट सपोर्ट (iPhone 13 के लिए)-iPhone 13 यूज़र्स को अब कुछ नेटवर्क प्रोवाइडर्स की तरफ से सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा, जो आपात स्थितियों में उपयोगी हो सकता है।
    • नया प्राइड हार्मनी वॉलपेपर-एपल ने अपने यूजर्स के लिए Pride Harmony वॉलपेपर पेश किया है, जो एलजीबीटीक्यू+ समुदाय को समर्पित है और डिवाइस को एक नई सौंदर्य पहचान देता है।
    • Apple Vision Pro एप फिक्स-कुछ यूजर्स को Vision Pro एप में ब्लैक स्क्रीन की समस्या आ रही थी, जिसे इस अपडेट में ठीक किया गया है।
    • Buy with iPhone फीचर-iOS 18.5 में 'Buy with iPhone' फीचर को भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स एपल पे के माध्यम से और भी आसान तरीके से खरीदारी कर सकते हैं।
    • 30 से अधिक बग फिक्स-यह अपडेट केवल नए फीचर्स तक सीमित नहीं है। एपल ने इस अपडेट के जरिए 30 से अधिक सिक्योरिटी फिक्स जारी किए हैं। इनमें एपल के कुछ प्राथमिक एप्स, ब्लूटूथ, iCloud डॉक्युमेंट शेयरिंग और अन्य सुरक्षा पहलू शामिल हैं। इससे यूजर्स को डेटा और गोपनीयता सुरक्षा में भी बड़ा फायदा मिलेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें