Google Logo: एक दशक बाद बदला गूगल का लोगो, अब दिखेगा ऐसा
अब तक जो लोगो था उसमें सॉलिड रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू कलर था जिसे अब एक फ्लूइड ग्रेडिएंट शेड्स में बदल दिया गया है, जिसमें वही चार रंग हैं, लेकिन अब ये एक-दूसरे में स्मूदली मिक्स होते हैं। यह बदलाव भले ही छोटा लगे, लेकिन यह गूगल की AI-केंद्रित भविष्य की दिशा को दर्शाता है।

विस्तार
गूगल ने अपने प्रतिष्ठित 'G' लोगो को एक नए अवतार में पेश किया है। साल 2015 के बाद यह पहला बड़ा विज़ुअल बदलाव है। अब तक जो लोगो था उसमें सॉलिड रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू कलर था जिसे अब एक फ्लूइड ग्रेडिएंट शेड्स में बदल दिया गया है, जिसमें वही चार रंग हैं, लेकिन अब ये एक-दूसरे में स्मूदली मिक्स होते हैं। यह बदलाव भले ही छोटा लगे, लेकिन यह गूगल की AI-केंद्रित भविष्य की दिशा को दर्शाता है।
पहले के फ्लैट और ब्लॉकी रंगों की जगह अब 'G' लोगो में ग्रेडिएंट इफेक्ट दिया गया है। यह नया डिजाइन अधिक मॉडर्न और डायनामिक लगता है, जो गूगल की नई डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है। यह लोगो स्क्रीन टेक्नोलॉजी के अनुरूप है और छोटे साइज में भी बेहतर दिखता है। नया लोगो Google Gemini (AI असिस्टेंट) के लोगो से मेल खाता है, जिसमें पहले से ही ब्लू-टू-पर्पल ग्रेडिएंट है।
यह बदलाव केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि गूगल अब अपने सभी उत्पादों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करने की दिशा में काम कर रहा है। यह डिजाइन बदलाव गूगल के AI-प्रेरित ब्रांडिंग को दर्शाता है, जो आने वाले समय में और भी गहराई से दिख सकता है।
- स्मार्ट ग्लास: Ray-Ban Meta का स्मार्ट चश्मा भारत में लॉन्च, वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर कॉलिंग तक होगी
- Smartphone Shipments: भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
- जल्द महंगे होने वाले हैं iPhone, कंपनी कर रही तैयारी
- Galaxy S25 Edge: सैमसंग ने लॉन्च किया अपना सबसे पतला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स