Womens Day 2023: Apple Watch के तीन फीचर्स जो महिलाओं के लिए हैं तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Mar 2023 12:08 PM IST
सार

Apple Watch Series 8 में कंपनी ने खासतौर पर महिलाओं के लिए टेंपरेचर सेंसर दिया है। आइए इस विश्व महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको Apple Watch Series 8 के उन तीन फीचर्स के बारे में बताते हैं जो खासतौर पर महिलाओं के लिए हैं।

International Women Day 2023 womens health features on Apple Watch
apple watch health features - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आठ मार्च को पूरी दुनिया ने विश्व महिला दिवस के तौर पर घोषित किया है। महिलाओं के स्वास्थ्य को 24 घंटे मॉनिटर करने के लिए पहले टेक्नोलॉजी और गैजेट की काफी कमी थी लेकिन अब स्मार्ट गैजेट ने इसे बहुत ही आसान बना दिया है। इन स्मार्ट गैजेट में Apple Watch भी है जो कि अब महिलाओं को फैमिली प्लानिंग की भी जानकारी दे सकती है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने अपनी स्मार्टवॉच के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर काफी कुछ बदलाव किए हैं। Apple Watch Series 8 में कंपनी ने खासतौर पर महिलाओं के लिए टेंपरेचर सेंसर दिया है। आइए इस विश्व महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको Apple Watch Series 8 के उन तीन फीचर्स के बारे में बताते हैं जो खासतौर पर महिलाओं के लिए हैं।

    Apple Watch Series 8 सीरीज का टेंपरेचर सेंसर

    apple watch health features
    apple watch health features - फोटो : अमर उजाला

    एपल ने एपल वॉच सीरीज 8 के साथ पहली बार टेंपरेचर सेंसर का इस्तेमाल किया है। एपल वॉच में दो टेंपरेचर सेंसर हैं जिनमें से एक बैक पैनल पर है और दूसरा डिस्प्ले के अंदर है। एपल के मुताबिक ये सेंसर प्रत्येक 5 सेकेंड में टेंपरेचर को चेक करते हैं और डाटा स्टोर करते हैं। वैसे आपको बता दें कि यह टेंपरेचर सेंसर बुखार के बारे में जानकारी नहीं देता है, बल्कि यह शरीर के नियमित टेंपरेचर के बारे में जानकारी देता है। सोने के दौरान भी यह आपकी बॉडी के टेंपरेचर को ट्रैक करता है। एक महिला को Apple Watch Series 8 से ही पता चला था कि वह प्रेगनेंट है, क्योंकि एपल वॉच ने उसे बताया था कि उसकी बॉडी का टेंपरेचर अनियमित है।

    Apple Watch Series 8 में पीरियड ट्रैकिंग का भी फीचर है। ऑवुलेशन के बाद आमतौर पर बॉडी के तापमान में इजाफा होता है। यदि आपको फैमिली प्लानिंग करनी है तो आपको ऑवुलेशन का अंदाजा एपल वॉच से ही लग जाएगा और उसके हिसाब से प्लानिंग कर सकती हैं। यह वॉच अपकमिंग पीरियड की भी जानकारी देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें