Alert: TRAI की ओर से नहीं की जाती कॉल, नंबर ब्लॉक करने की मिले धमकी तो हो जाएं सावधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Dec 2024 07:06 PM IST
सार

क्या आपको भी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा कॉल करके यह दावा किया जा रहा है कि फोन के असामान्य व्यवहार के कारण आपका मोबाइल नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिया जाएगा?

विज्ञापन
Indian government warns of new scams targeting mobile users to claim mobile disconnect
Online Scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    देश में हर रोज साइबर क्राइम हो रहे हैं और बड़े-से-बड़े और धुरंधर लोग इसके शिकार हो रहे हैं। हर दिन किसी-ना-किसी को डिजिटल अरेस्ट करके पैसे ऐंठे जा रहे हैं। इस तरह के स्कैम की शुरुआत भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नाम पर की गई एक कॉल के साथ होती है। अब सरकार ने इस स्कैम को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

    प्रेस इंफॉरमेंशन ब्यूरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा है 'क्या आपको भी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा कॉल करके यह दावा किया जा रहा है कि फोन के असामान्य व्यवहार के कारण आपका मोबाइल नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिया जाएगा? TRAIद्वारा ग्राहकों को नंबर डिस्कनेक्ट करने से संबंधित कॉल या मैसेज नहीं भेजा जाता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें