Idea के इस प्लान की वैलिडिटी हुई दोगुनी, अब मिलेगा 70GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Dec 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Idea offers Rs. 398 Plan With 1GB Data Per Day for 70 Days
Idea

    आइडिया ने अपने पुराने 398 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की वैधता को कंपनी ने दोगुना किया है, हालांकि इसका फायदा कुछ ही यूजर्स को मिलेगा। पहले इस प्लान के तहत 35 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब 70 जीबी डाटा मिलने लगा है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    आइडिया के 398 रुपये वाले प्लान के फायदे

    Idea
    Idea

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता पहले 35 दिनों की थी और इस प्लान में 35 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी। वहीं अब इस प्लान में 70 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 399 रुपये वाले प्लान से होगा।

    विज्ञापन

    ऐसे उठाएं इस प्लान का फायदा

    Idea Offer
    Idea Offer

    अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आइडिया के ऐप में अपने नंबर पर मौजूद ऑफर के बारे में जान लें, उसके बाद ही रिचार्ज करें। यदि आपके नंबर पर यह ऑफर मौजूद होगा तो आपको ऐप में दिख जाएगा। बता दें कि यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए ही है। इस प्लान के तहत रोमिंग में आउटगोइंग फ्री नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें