Airtel के बाद Idea ने भी किया रोमिंग फ्री का ऐलान

एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल के बाद आइडिया ने भी देश भर में रोमिंग फ्री करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू रोमिंग पर इनकमिंग कॉल फ्री होगी। साथ ही कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी पेश किया है। इसका फायदा विदेश जाने वाले को आइडिया के ग्राहकों को होगा।
1 अप्रैल 2017 से देश भर में आइडिया का रोमिंग फ्री हो जाएगा, जिसका फायदा कंपनी के 20 करोड़ ग्राहकों को होगा। रोमिंग के दौरान इनकमिंग फ्री के साथ-साथ आउटगोइंग पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा और डाटा यूज पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। आइडिया के पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहकों के लिए 1 अप्रैल से देश भर में रोमिंग फ्री हो जाएगा।
आइडिया के अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 400 आउटगोइंग मिनट के अलावा रोज 100 एसएमएस, डाटा वॉल्यूम और असीमित इनकमिंग कॉल्स की सुविधा मिलेगी। इंटरनेशल रोमिंग के लिए 10 दिन और 30 दिन का बिजनेस पैक है। इस पैक की शुरुआत 1199 रुपये से लेकर 5999 रुपये तक है। 10 दिन वाले पैक की कीमत 1199 रुपये है।
बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने देश भर में रोमिंग फ्री का ऐलान किया है जो 1 अप्रैल 2017 से लागू होगा। ग्राहकों को मैसेज डाटा और कॉल्स के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। वहीं एयरटेल के इंटरनेशनल रोमिंग पैक में 1 दिन, 10 दिन और 30 दिन ऑफर वाले शामिल हैं।