Idea सिर्फ 349 रुपये में दे रहा है रोज 3GB डाटा, जानें पूरा प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Apr 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers Rs 349 Prepaid Plan with 84GB Data for 28 Days
idea

    Airtel के नक्शेकदम पर चलते हुए Idea ने 349 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। आइडिया के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिल रही है और हर रोज 3 जीबी डाटा मिल रहा है यानी कुल 84 जीबी डाटा मिल रहा है। हालांकि आइडिया के पास एक 357 रुपये का भी प्लान है लेकिन यह प्लान उससे अलग है।

    349 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। हालांकि यह प्लान अभी कुछ ही सर्किल में मिल रहा है।

    विज्ञापन

    आइडिया के इस प्लान में एक और दिक्कत है कि इसमें रोमिंग के दौरान कॉलिंग पूरी तरह से फ्री नहीं है। रोमिंग के दौरान आप सिर्फ आइडिया के नेटवर्क पर ही फ्री कॉलिंग कर सकते हैं, जबकि अन्य कंपनियों के प्लान में ऐसा नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 569 रुपये और 511 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में रोज क्रमशः 3 जीबी और 2 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं दोनों प्लान की वैलिडिटी भी समान ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें