Honor ने शानदार ऑफर किया लॉन्च, स्मार्टफोन के स्पेयर पार्ट पर मिलेगा 30 फीसदी का डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 31 May 2020 01:55 PM IST
सार
Honor super service offer launch users get 30 percent off on smartphone spare parts know about it
honor - फोटो : TWITTER

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर ने भारतीय ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए सुपर सर्विस ऑफर की शुरुआत की है। कंपनी के इस नए ऑफर के तहत यूजर्स को ऑनर के डिवाइस के स्पेयर पार्ट पर 30 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को स्क्रीन प्रोटेक्टर और सॉफ्टवेयर से संबंधित सेवा मुफ्त में मिलेगी। वहीं, कंपनी का मानना है कि इस कदम से ग्राहकों को फायदा होगा।

    चुनिंदा स्मार्टफोन पर मिलेगी पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा

    सुपर सर्विस ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन की मुफ्त में पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा देगी। हालांकि, यह सेवा कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध है। वही, ग्राहक ऑनर की इस सेवा का लाभ 30 जून तक उठा सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें: Motorola वन विजन प्लस दमदार डिस्प्ले के साथ हुआ ऑनलाइन स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

    मुफ्त में मिलेगा स्क्रीन प्रोटेक्टर

    ग्राहक ऑनर के सुपर सर्विस ऑफर का लाभ सर्विस सेंटर और आधिकारिक स्टोर पर जाकर उठा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को मुफ्त में 3 लेयर वाला स्क्रीन प्रोटेक्टर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को बदले गए पार्ट पर 90 दिनों की वारंटी भी देगी। वहीं, दूसरी तरफ वारंटी और बिना वारंटी वाले स्मार्टफोन यूजर्स को क्लीनिंग के साथ डायगनोसिस की सेवा मुफ्त में मिलेगी।

    कंपनी मुफ्त में करेगी कैमरा और बैटरी की जांच

    ऑनर अपने नए ऑफर के तहत ग्राहकों के स्मार्टफोन की बैटरी, कैमरा, नेटवर्क और स्क्रीन की जांच में मुफ्त में करेगी। हालांकि, ग्राहकों को स्मार्टफोन में बदले जाने वाले पार्ट्स के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें