एचएमडी कैमरा लवर्स के लिए ला रहा नया स्मार्टफोन: फ्लिपकार्ट पर होगी सेल, भारत में लॉन्च को लेकर आया बड़ा अपडेट
HMD भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के दमदार कैमरे और शानदार लुक की झलक दिखी है। यह हैंडसेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचएमडी (HMD) भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए एक नया और शानदार डिवाइस लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। हालांकि अभी तक इस फोन के आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टीजर में इसे एक 'प्रो' स्मार्टफोन बताया गया है। माना जा रहा है कि यह हैंडसेट फोटोग्राफी के शौकीनों को काफी पसंद आने वाला है, क्योंकि कंपनी का पूरा फोकस इसके कैमरा फीचर्स पर है।
कैमरा डिजाइन की मिली पहली झलक
13 सेकंड के टीजर वीडियो में फोन का रियर पैनल दिखाया गया है। डिवाइस सिल्वर फिनिश में नजर आता है और इसके किनारे गोल हैं। पीछे दो बड़े कैमरा लेंस वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं। इनके नीचे एक छोटी गोल जगह में फ्लैश दिखाई देती है। कैमरा यूनिट को गोल किनारों वाले रेक्टेंगुलर मॉड्यूल के अंदर रखा गया है। इससे यह साफ इशारा मिलता है कि फोन के कैमरा डिपार्टमेंट में कुछ बेहद खास और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर होगी सेल
इस नए एचएमडी स्मार्टफोन को लेकर एक और बड़ी जानकारी यह है कि भारत में इसकी बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। ग्राहकों को यह डिवाइस फ्लिपकार्ट की मशहूर 'द बिग बिलियन डेज' सेल के दौरान खरीदने का मौका मिलेगा। टीजर में इस्तेमाल किए गए Vibe शब्द से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नया स्मार्टफोन एचएमडी की हाल ही में पेश की गई Vibe सीरीज का ही अगला दमदार हिस्सा हो सकता है।
याद दिला दें कि कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन पेश किया था। शानदार 6.7 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस फोन ने ग्राहकों का काफी ध्यान खींचा था। 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी, डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग और 50 मेगापिक्सल वाले धांसू रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की किफायती शुरुआती कीमत पर उतारा गया था। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नए स्मार्टफोन को किस कीमत और किन एक्स्ट्रा प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में पेश किया जाएगा।
- ₹30,000 से कम में बेस्ट कैमरा फोन: 200एमपी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और इमेज स्टेबलाइजेशन; जानें कौन सा मॉडल खास
- 7200mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल ZEISS कैमरे के साथ आ रहा वीवो वी80: तगड़े एआई फीचर्स से लैस, नोट कर लें लॉन्च डेट
- अलर्ट: आईफोन में है पुराना आईओएस तो तुरंत करें अपडेट, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, इन प्रोडक्ट्स पर भी खतरा
- वर्ल्डस्किल्स 2026: एआई से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक, शंघाई के मंच से युवा दिखाएंगे अपने हुनर का दम