ओपनएआई ने लॉन्च किया जीपीटी-6 एस्ट्रा: जेमिनी और क्लॉड को दे रहा कड़ी टक्कर, तीनों में से कौन है सबसे बेहतर?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 05 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

ओपनएआई ने अपनी जीपीटी सीरीज का नया और पावरफुल मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। एडवांस्ड रीजनिंग और ऑटोनॉमस एजेंटिक वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया यह मॉडल कोडिंग, साइंटिफिक रिसर्च, कंप्यूटर यूज और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में दमदार प्रदर्शन का दावा करता है। जीपीटी-6 एस्ट्रा की एंट्री के साथ एआई की रेस और तेज हो गई है, क्योंकि एंथ्रोपिक का क्लॉड और गूगल का जेमिनी इसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तो क्या जीपीटी का यह नया मॉडल क्लॉड और जेमिनी को पीछे छोड़ पाएगा? या फिर जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से तीनों में अलग-अलग मॉडल बेहतर साबित होंगे? आइए, इन तीनो की तुलना करते हैं और जानते हैं कि किस एआई मॉडल में क्या खास है और आपके लिए कौन सा सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
GPT-6 Astra vs Claude vs Gemini, Which AI Model  Best?
जीपीटी-6 एस्ट्रा vs क्लॉड vsजेमिनी - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    ओपनएआई ने अपना सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा पेश किया है। यह मॉडल साधारण चैटबॉट की सीमाओं से आगे बढ़कर एक ऑटोनॉमस एआई एजेंट के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। एस्ट्रा कोडिंग, साइंटिफिक रिसर्च, कंप्यूटर यूसेज, मैथ और साइबर सुरक्षा में बेंचमार्क स्तर का प्रदर्शन दर्ज कर रहा है। हालांकि, मार्केट में पहले से मौजूद गूगल का जेमिनी और एंथ्रोपिक का क्लॉउड इसे सीधी और कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

    आइए इन तीनों की तुलना करके जानते हैं कि आपके काम के लिहाज से सबसे बेहतर कौन-सा है...

    प्रमुख बेंचमार्क में कौन आगे?

    • जीपीटी-6 एस्ट्रा ने हालिया पब्लिश किए गए बेंचमार्क नतीजों में कंप्यूटर यूसेज, कोडिंग और गणित जैसे बड़े टेक्निकल टेस्ट्स में अपने प्रतिद्वंद्वी मॉडल्स को स्पष्ट रूप से पीछे छोड़ दिया है। कंप्यूटर यूसेज के मामले में एस्ट्रा ने एजेंट्स लास्ट एग्जाम में 59.3% और ओएस वर्ल्ड पर 72.6% का शानदार स्कोर हासिल किया, जबकि क्लॉउड केवल 55.8% स्कोर ही कर सका। वहीं, अगर जेमिनी की बात करें ताे यह सीमित पब्लिश्ड डेटा ही उपलब्ध रहा।
    • कोडिंग में भी एस्ट्रा ने टर्मिनल-बेंच 4.0 पर 57.9% और डीपएसडब्ल्यूई पर 74.1% का स्कोर दर्ज किया, जहां क्लॉउड ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन जेमिनी टर्मिनल बेंच के टेस्ट में पीछे रह गया। गणित के कठिन फ्रंटियरमैथ टियर 4 टेस्ट में एस्ट्रा ने 97.6% का रिकॉर्ड स्कोर बनाकर क्लॉड के 87.8% के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया।
    • साइंटफिक रीसनिंग और साइबर सुरक्षा के मामलों में भी जीपीटी-6 एस्ट्रा का प्रदर्शन बेहद प्रभावी और बढ़त बनाने वाला रहा। GPQA डायमंड वैज्ञानिक तर्क टेस्ट में एस्ट्रा ने 96.0% का स्कोर किया, जबकि जेमिनी 3.8 फ्लैश 95.3% और क्लॉउड 93% से 94% के बीच का स्कोर दर्ज कर पाए। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा के जरूरी आकलनों जैसे एक्सप्लॉइटबेंच और एक्सप्लॉइटजिम में भी जीपीटी-6 एस्ट्रा शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि क्लॉउड के सीमित नतीजे ही सामने आए और जेमिनी इस कैटेगरी में काफी कम पब्लिश्ड स्कोर ही दिखा सका। समग्र रूप से देखें तो एस्ट्रा लगभग सभी तकनीकी मानकों पर अपनी श्रेणी में सबसे आगे निकल गया है।

    लॉन्ग कॉनटेक्स्ट एआई क्या है?

    • एआई मॉडल की क्षमता समझने के लिए लॉन्ग कॉनटेक्स्ट भी जरूरी है। टोकन टेक्स्ट की एक बेसिक यूनिट होती है, जिसे एआई मॉडल प्रोसेस करते हैं। लगभग एक टोकन को 0.75 शब्द के बराबर माना जा सकता है। कॉनटेक्स्ट विंडो उस टेक्स्ट या डेटा की कुल मात्रा को बताती है, जिसे एआई मॉडल एक बार में पढ़, याद और प्रोसेस कर सकता है।
    • एक मिलियन टोकन लगभग 7.5 लाख शब्दों के बराबर हो सकते हैं। इतनी बड़ी कॉनटेक्स्ट विंडो की मदद से एआई एक ही प्रॉम्प्ट में पूरी किताब, बड़ा कोडबेस या घंटों की ऑडियो सामग्री का विश्लेषण कर सकता है। एमआरसीआर जैसे स्कोर यह जांचने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं कि मॉडल बहुत बड़ी मात्रा में मौजूद जानकारी के बीच से किसी खास तथ्य या जानकारी को कितनी सटीकता से खोज सकता है।
    • जीपीटी-6 एस्ट्रा को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले सामान्य चैटबॉट की तरह नहीं, बल्कि एआई एजेंट के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह वेब ब्राउज कर सकता है, सॉफ्टवेयर चला सकता है, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन एडिट कर सकता है, कोड बना सकता है, एप्लिकेशन की समस्याएं ठीक कर सकता है और वैज्ञानिक डेटा का विश्लेषण कर सकता है। इसके अलावा यह कई चरणों वाले वर्कफ्लो को कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ पूरा करने के लिए बनाया गया है।
    • ओपनएआई का कहना है कि एस्ट्रो, जीपीटी-5.6 Sol की तुलना में तेज है और कम आउटपुट टोकन का इस्तेमाल करता है। इससे कंपनी के मुताबिक एंटरप्राइज और डेवलपर काम के लिए इसकी दक्षता बढ़ती है।

    एस्ट्रा में अलाइनमेंट और सुरक्षा पर भी जोर

    ओपनएआई के अनुसार, जीपीटी-6 एस्ट्रा यूजर के इरादे को समझने, काम की निर्धारित सीमाओं में रहने और जरूरत पड़ने पर स्पष्टीकरण मांगने में बेहतर है। कंपनी का दावा है कि ऑटोनॉमस वर्कफ्लो के दौरान मॉडल अनावश्यक काम करने से बचने में भी बेहतर है। यानी इसका उद्देश्य सिर्फ ज्यादा काम करना नहीं, बल्कि यूजर के निर्देश के मुताबिक सही काम करना है।

    विज्ञापन

    क्लॉड क्यों है डेवलपर्स और राइटर्स की पसंद?

    • एंथ्रोपिक का क्लॉड भी एआई की दुनिया में मजबूत विकल्प बना हुआ है। खासकर कोडिंग, डॉक्यूमेंटेशन और लंबे लेख लिखने में इसकी क्षमता को प्रमुखता दी जाती है। क्लॉड फ्रंटियरकोड और टर्मिनल-बेंच जैसे कोडिंग बेंचमार्क पर अच्छा प्रदर्शन करता है। इसके अलावा बड़े कोडबेस और लंबे डॉक्यूमेंट्स को समझने की क्षमता भी इसकी खासियतों में शामिल है।
    • कई डेवलपर्स क्लॉड को इसकी स्वाभाविक लेखन शैली और व्यवस्थित जवाबों के कारण पसंद करते हैं। इस वजह से तकनीकी डॉक्यूमेंटेशन, रिपोर्ट और सहयोगी कामों के लिए यह उपयोगी विकल्प बनता है।

    गूगल जेमिनी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

    • गूगल का जेमिनी अलग रणनीति के साथ आगे बढ़ता है। इसका सबसे बड़ा फायदा गूगल के बड़े इकोसिस्टम के साथ इसका इंटीग्रेशन है।इजेमिनी को वर्कस्पेस, एंड्रॉयड, सर्च और गूगल क्लॉड जैसी सेवाओं के साथ जोड़ा गया है। इससे जीमेल, डॉक्स, शीट्स, मीट और और दूसरी गूगल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह काफी उपयोगी विकल्प बन सकता है।
    • दिए गए आंकड़ों में जीपीटी-6 एस्ट्रा की तुलना में जेमिनी के लिए कम प्रकाशित बेंचमार्क उपलब्ध बताए गए हैं। इसके बावजूद यह प्रोडक्टिविटी, रीजनिंग, कोडिंग सहायता और रोजमर्रा के ऑफिस कार्यों के लिए सक्षम मॉडल है।

    किसके लिए कौन-सा एआई मॉडल बेहतर?

    • अगर आपकी प्राथमिकता बेंचमार्क परफॉर्मेंस, एडवांस्ड रीजनिंग, कोडिंग, वैज्ञानिक तर्क, साइबर सुरक्षा और जटिल एआई एजेंट वर्कफ्लो है, तो दिए गए आंकड़ों के आधार पर जीपीटी-6 एस्ट्रा सबसे मजबूत विकल्प दिखाई देता है।
    • अगर आपकी प्राथमिकता कोडिंग, लंबे डॉक्यूमेंट, तकनीकी लेखन और बेहतर राइटिंग क्वालिटी है, तो क्लॉड आकर्षक विकल्प बना रहता है। वहीं, अगर आप पहले से जीमेल, डॉक्स, सीट्स, एंड्रॉयड, सर्च और गूगल क्लॉड जैसे गूगल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो जेमिनी का इंटीग्रेटेड अनुभव आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें