CERT-In: गूगल Chrome यूजर्स हो जाएं सावधान, सरकारी साइबर एजेंसी ने दी चेतावनी
CERT-In के मुताबिक विंडोज और मैक यूजर्स को अपने क्रोम ब्राउजर को 127.0.6533.88/89 के साथ अपडेट कर लेना चाहिए। इस तरह की खामियों से बचने का आसान रास्ता यही होता है कि आप क्रोम ब्राउजर को ऑटोमैटिक अपडेट मोड पर रखें।

विस्तार
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक बार फिर से गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर के लिए चेतावनी जारी की है। CERT-In ने कहा है कि क्रोम ब्राउजर में ई सारे बग हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। CERT-In ने कहा है कि क्रोम के वेब यूजर्स अपने क्रोम को तत्काल प्रभाव से अपडेट करें।
CERT-In ने कहा है कि क्रोम के वेब वर्जन में कई खामियां हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। ये खामियां आर्बिटरी कोड में हैं। CERT-In के मुताबिक इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम में मौजूद डाटा को कॉपी कर सकते हैं।
इसके अलावा आपके सिस्टम को रिमोटली बंद भी कर सकते हैं और ब्राउजर में सेव सभी पासवर्ड को भी कॉपी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके नेटवर्क और सिस्टम दोनों में मैलवेयर डाले जा सकते हैं। CERT-In के मुताबिक विंडोज और मैक यूजर्स को अपने क्रोम ब्राउजर को 127.0.6533.88/89 के साथ अपडेट कर लेना चाहिए। इस तरह की खामियों से बचने का आसान रास्ता यही होता है कि आप क्रोम ब्राउजर को ऑटोमैटिक अपडेट मोड पर रखें।