Ananta: गूगल ने भारत में शुरू किया अपना सबसे बड़ा कैम्पस, 5000 सीटों का है इंतजाम
nanta, जो अब गूगल के सबसे बड़े कार्यालयों में से एक है, इसी विश्वास और भारत के डिजिटल भविष्य को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उन सभी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो इस भविष्य को आकार देने में योगदान दे रहे हैं।"

विस्तार
गूगल ने बुधवार को भारत में अपना सबसे बड़ा कैंपस ‘Ananta’ (जिसका संस्कृत में अर्थ असीम होता है) लॉन्च किया। यह न केवल भारत में बल्कि गूगल के वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े परिसरों में से एक है। यह कैंपस बेंगलुरु के महादेवपुरा में स्थित है और इसमें 5,000 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है। इस कैंपस का डिजाइन सुगमता (एक्सेसिबिलिटी) को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसके निर्माण में उपयोग किए गए अधिकांश सामग्री स्थानीय स्रोतों से ली गई है।
गूगल इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर, प्रीति लोबाना ने इस अवसर पर कहा, "Ananta केवल उन इनोवेशन के लिए नहीं जाना जाएगा जो इसकी दीवारों के भीतर से उभरेंगे, बल्कि इसके स्थायी प्रभाव के लिए भी पहचाना जाएगा। छह साल पहले हमने AI-फर्स्ट दृष्टिकोण को अपनाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। हमने भारत को न केवल एक प्रतिभा संपन्न देश के रूप में देखा, बल्कि एक ऐसे स्थान के रूप में भी पहचाना, जहां AI बड़े पैमाने पर जीवन को बदल सकता है। यह नया कैंपस तकनीकी क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलावों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"
गूगल डीपमाइंड के वाइस प्रेसिडेंट और बेंगलुरु साइट लीड आनंद रंगराजन ने कहा, "भारत जटिल चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। भारतीय उपयोगकर्ताओं की समस्याओं को हल करने से वैश्विक समाधान तैयार होते हैं। Ananta, जो अब गूगल के सबसे बड़े कार्यालयों में से एक है, इसी विश्वास और भारत के डिजिटल भविष्य को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उन सभी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो इस भविष्य को आकार देने में योगदान दे रहे हैं।"
- सावधान: विवाह के लिए इंस्टाग्राम वाले ज्योतिषी के चक्कर में फंसी युवती, लगा छह लाख का चूना
- Alert: सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, एक झटके में हो सकते हैं हैकर्स के शिकार, तुरंत करें यह काम
- Meta: अप्रैल में होगा मेटा का मेगा AI इवेंट LlamaCon, एआई एजेंट्स हो सकते हैं लॉन्च
- Jio, Airtel, Vi: किसी भी कंपनी के नंबर को ऐसे कर सकते हैं पोर्ट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस