गार्मिन इंडिया ने बेंगलुरु में शुरू किया पहला एक्सपेरिएंसल ब्रांड स्टोर, कंट्री हेड भी किया नियुक्त

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 04 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

नया ब्रांड स्टोर गार्मिन की रिटेल आइडेंटिटी का विस्तार है और खरीदारी का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। स्टोर में ब्रांड के संपूर्ण पोडक्ट पोर्टफोलियो जैसे- फिटनेस, आउटडोर, वेलनेस सहित फेनिक्स 7 सीरीज, इंस्टिंक्ट 2 सोलर सीरीज, फॉरेनर 922/255 और वेणु SQ2 और कई अन्य उत्पाद शामिल होंगे।

Garmin India Launches Its First Experiential Brand Store in Bengaluru
garmin Smartwatch - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रमुख स्मार्टवॉच कंपनी Garmin ने आज यानी 4 नवंबर को भारत में अपनी मौजूदगी को सुदृढ़ करते हुए बेंगलुरु में अपना पहला एक्सपेरिएंसल ब्रांड स्टोर शुरू करने की घोषणा की। नए एक्सपेरिएंसल ब्रांड स्टोर के साथ कंपनी का प्लान फिटनेस उत्साही लोगों को सहज उत्पाद अनुभव प्रदान करना है। यह स्टोर 500 वर्गफुट में फैला है। ब्रांड ने वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए येशुदास पिल्लई को भारत में कंपनी के कामकाज के संचालन के लिए नया कंट्री हेड नियुक्त किया गया है।

    नया ब्रांड स्टोर गार्मिन की रिटेल आइडेंटिटी का विस्तार है और खरीदारी का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। स्टोर में ब्रांड के संपूर्ण पोडक्ट पोर्टफोलियो जैसे- फिटनेस, आउटडोर, वेलनेस सहित फेनिक्स 7 सीरीज, इंस्टिंक्ट 2 सोलर सीरीज, फॉरेनर 922/255 और वेणु SQ2 और कई अन्य उत्पाद शामिल होंगे। ग्राहकों को इसकी विशेषताओं के साथ मार्गदर्शन करने और उनकी आवश्यकता के अनुसार सबसे उपयुक्त गैजेट को अंतिम रूप देने में मदद करने के लिए ब्रांड विशेषज्ञ भी स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

    कंपनी का कहना है कि इस नियुक्ति के साथ ब्रांड एक बड़े उपभोक्ता वर्ग तक पहुंच बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता है, विकास के लिए उठाए गई पहल को दमदार तरीके से लागू करना चाहता है और ब्रैंड पोजिशिनिंग का स्तर बेहतर बनाना चाहता है।

    दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के क्षेत्रीय निदेशक स्काई चेन ने कहा कि गार्मिन में हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने को प्राथमिकता देने में दृढ़ विश्वास रखते हैं। हमने कंपनी के लिए भारतीय बाजार में काफी संभावनाएं देखी हैं। गार्मिन कनेक्ट के अनुसार 2022 की तीसरी तिमाही तक हमने 32 फीसदी की वार्षिक बढ़ोत्तरी दर्ज की है। गार्मिन कनेक्ट के अनुसार वेलनेस सेग्मेंट की सीरीज ने 2023 की तीसरी तिमाही तक साल दर साल 65 फीसदी विकास कर इसमें सबसे ज्यादा योगदान दिया है।

    उन्होंने कहा कि हमने पिछले कुछ सालों से देखा है कि भारतीय मिड हाई रेंज (300 डॉलर या ज्यादा) की स्मार्टवॉच को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए हमें अपने प्रीमियम सेग्मेंट पर विश्वास है और इस रेंज में अपने ऑफर्स को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ नए जमाने में लोगों की गतिविधियों में तेजी से बदलाव होते हुए देख रहे हैं। लोग अब आउटडोर एक्टिविटीज में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं। आजकल लोगों की एक्टिविटीज का ट्रेंड हमारे प्रॉडक्ट से काफी मेल खाता है। हमें उम्मीद है कि आने वाले 5 सालों में भारत गार्मिन एशिया क्षेत्र के शीर्ष 3 बाजारों में से एक होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें