Fact Check: पीएम योजना के तहत 2% सालाना ब्याज पर मिल रहा लोन, सिर्फ आधार कार्ड से हो जाएगा काम
हाल ही में एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना (PM Yojana) के तहत आधार कार्ड के माध्यम से सिर्फ 2% सालाना ब्याज पर लोन दिया जा रहा है। आइए इस दावे की सच्चाई जानते हैं...

विस्तार
आजकल ऑनलाइन ठगी और फर्जी मैसेज का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना (PM Yojana) के तहत आधार कार्ड के माध्यम से सिर्फ 2% सालाना ब्याज पर लोन दिया जा रहा है। आइए इस दावे की सच्चाई जानते हैं...
ऐसे फर्जी मैसेज लोगों को गुमराह करने वाले होते हैं। लोग बिना जांच-पड़ताल के इस पर विश्वास कर सकते हैं। हकीकत यह है कि यह मैसेज भी फर्जी है। सरकारी की कोई ऐसी योजना नहीं है। इस तरह के मैसेज के जरिए आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी चुराने की साजिश भी की जाती है। लोग लालच में आकर इस तरह के लिंक पर क्लिक करते हैं, जिससे उनके खाते से पैसे उड़ाए जाते हैं।
- सरकारी वेबसाइट पर करें पुष्टि:अगर किसी सरकारी योजना की जानकारी चाहिए, तो पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) या सरकारी पोर्टल पर जांच करें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें:किसी भी फर्जी वेबसाइट या अज्ञात लिंक पर अपनी जानकारी दर्ज न करें।,
- फर्जी संदेशों को साझा न करें:बिना पुष्टि किए किसी भी WhatsApp, SMS या सोशल मीडिया मैसेज को फॉरवर्ड न करें।
- संदिग्ध मैसेज की रिपोर्ट करें:ऐसे संदेशों की सूचना संबंधित साइबर सेल या सरकारी एजेंसियों को दें।