Facebook के 50 फीसदी कर्मचारी 10 साल तक कर सकेंगे घर से काम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 22 May 2020 01:46 PM IST
सार
Facebook ceo mark zuckerberg announce to employees work from home after lockdown open
mark zuckerberg

    विस्तार

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि हमारे 50 फीसदी कर्मचारी आने वाले 5 से 10 वर्षों तक घर से दफ्तर का कार्य कर सकेंगे। साथ ही मार्क जुकरबर्ग ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी का समर्थन भी किया है।

    इसे भी पढ़ें: BSNL ने इस धांसू प्लान को किया रिवाइज, रोज 2GB डाटा के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा

    25 फीसदी कर्मचारी ऑफिस में रहकर करेंगे काम

    फेसबुक ने कहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद केवल 25 फीसदी कर्मचारियों को दफ्तर में काम करने की अनुमति मिलेगी। साथ ही जो कर्मचारी घर से काम करना चाहते हैं, उन्हें एक जनवरी 2021 से पहले अपनी लोकेशन देनी होगी।

    फेसबुक इस दौरान 10,000 इंजीनियर्स करेगी भर्ती

    फेसबुक इस दौरान 10,000 नए इंजीनियर्स को नियुक्त करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी एटलांटा, डालास और डेनवर में नए हब भी बनाएगी, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा इंजीनियर्स को भर्ती किया जा सकेगा।

    इसे भी पढ़ें: Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, कॉलिंग के लिए मिलेगा 20 रुपये का टॉकटाइम

    जल्द होगी लोगों की भर्ती शुरू

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पोर्टलैंड, सैंनडियागो जैसी जगह पर अपने मौजूदा ऑफिस में इंजीनियर्स के अलावा अन्य कर्मचारियों की हायरिंग शुरुआत करेगी। हालांकि, कंपनी ने इसको लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।

    ट्विटर ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर दिया बयान

    फेसबुक से पहले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा था कि हालात को देखते हुए कर्मचारी जब तक चाहें घर से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के बाद भी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को मार्च माह के शुरुआत में ही घर से काम करना शुरू करने के लिए कहा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें