तबाह हो सकता है मानव भविष्य, हो जाएगा कंट्रोल से बाहर, AI को लेकर एलन मस्क और Apple को-फाउंडर ने दी चेतावनी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 30 Mar 2023 02:48 PM IST
सार

मस्क ने शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम के विकास को रोकने की चेतावनी दी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि एआई सिस्टम समाज और मानवता के लिए गहरा जोखिम पैदा कर सकते हैं।

Elon Musk apple co founder steve wozniak and tech Experts want Pause AI Experiments
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर लगातार कई विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। कोई इसे मानव भविष्य के लिए खतरा बता रहा है तो कोई इससे नौकरियों में कमी होने का खतरा बता रहा है। साथ ही कई लोग इसे आने वाला कल बता रहे हैं। अरबपति और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने AI को लेकर चिंता जताई है। मस्क ने शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के विकास को रोकने की चेतावनी दी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सुरक्षित है।

    एलन मस्क और कई टेक एक्सपर्ट्स ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेवलपमेंट को बंद करने की मांग की है। उनका मानना है कि एक समय के बाद एआई इंसानों पर हावी हो सकता है और मानव भविष्य को इससे खतरा हो सकता है। एलन मस्क और एपल के को-फाउंडर स्टीव वोज्नियाक (Steve Woznaik) के साथ 1000 से अधिक टेक एक्सपर्ट्स ने सैन फ्रांसिस्को स्टार्टअप ओपनएआई के GPT-4 के हालिया रिलीज को लेकर एक ओपन लेटर जारी किया है।

    'पॉज जायंट एआई एक्सपेरिमेंट्स' शीर्षक वाले इस ओपन लेटर में कहा गया है कि मानव-प्रतिस्पर्धी इंटेलिजेंस वाले एआई सिस्टम समाज और मानवता के लिए गहरा जोखिम पैदा कर सकते हैं। शक्तिशाली एआई सिस्टम को केवल एक बार विकसित किया जाना चाहिए जब हम आश्वस्त हों कि उनका प्रभाव सकारात्मक होगा और उनके जोखिम को कंट्रोल किया जा सकता हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें