गूगल दे रहा है 5 लाख रुपये का स्कॉलरशिप, ऐसे भरें फॉर्म

गूगल ने सोमवार को 2018 डूडल 4 गूगल स्कॉलरशिप प्रोगाम की घोषणा की। यह प्रोगाम देशभर के उन सभी छात्रों के लिए है जो स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के तहत आपको गूगल का डूडल बनाना है। इस साल गूगल के डूडल का थीम व्हाट इंस्पायर यू (“what inspires you”) है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपको प्रेरणा कहां से मिलती है।
गूगल के इस डूडल कोG-o-o-g-l-eका इस्तेमाल करते हुए बनाना है और वाटर कलर, ग्राफिक्स डिजाइन और क्रेयॉन का इस्तेमाल किया जा सकता है। डूडल के विजेता को 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। साथ ही विजेता के डूडल को चिल्ड्रेन्स डे के दिन गूगल के होम पेज पर लगाया जाएगा।
इस स्कॉलरशिप प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर 10 तक के बच्चे भाग ले सकते हैं और इसमें हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। बता दें कि गूगल डूडल का पहला एडिशन 2009 में हुआ था और उसका थीम माय इंडिया था। अगर आप भी गूगल के इस डूडल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।