Coronavirus: Tata Sky यूजर्स के लिए खुशखबरी, 30 अप्रैल तक मुफ्त में देख सकेंगे ये 10 चैनल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus tata sky extended validity of 10 free channels to 30 april all you need to know
tata sky - फोटो : amazon

    लॉकडाउन को ध्यान में रखकर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने यूजर्स को खास तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने 10 फ्री चैनल को 30 अप्रैल तक मुफ्त में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि यह 10 चैनल वही है, जिनको 14 अप्रैल तक मुफ्त में उपलब्ध कराया गया था। इससे पहले कंपनी ने टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के तहत अनलिमिटेड इंटरनेट उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए एफयूपी लिमिट तय करने की बात कही थी।

    कंपनी के मुताबिक, डांस स्टोडियो को चैनल नंबर 123, फन लर्न को चैनल नंबर 664, कुकिंग क्लास को चैनल नंबर 127, फिटनेस को चैनल नंबर 110, स्मार्ट मैनेजर को चैनल नंबर 701, Vedic Maths को चैनल नंबर 702, क्लासरूम को चैनल नंबर 660 और ब्यूटी को चैनल नंबर 150 पर देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    टाटा स्काई ने इससे पहले ब्रॉडबैंड यूजर्स को झटका देते हुए इंटरनेट पर एफयूपी लिमिट लगाने का फैसला लिया था। वहीं, कंपनी का कहना था कि यूजर्स को डाटा एफयूपी लिमिट के साथ ही दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस समय टाटा स्काई के चार ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक प्लान शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में कोरोना वायरस की स्थिति

    कोरोना वायरस की वजह से अब तक 437 लोगों की मौत हो गई हैं और 13,387 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 1,749 लोग ठीक हो चुके हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें