Facebook का खास फीचर जल्द होगा लॉन्च, अफवाहों और फर्जी पोस्ट पर लगेगी लगाम

जहां एक तरफ पूरा देश एकजुट होकर कोरोना वायरस को रोकने में लगा है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़ी फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फर्जी पोस्ट और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए व्हाट्सएप और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियां अपने-अपने स्तर पर काम कर रही हैं। इस कड़ी में अब फेसबुक भी गेट्स द फेक्ट नाम का एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स को कोविड-19 से जुड़ी फेक पोस्ट को लाइक करने एंटी-मिसइंफॉर्मेशन यानी गलत सूचना का मैसेज मिलेगा।
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि हम फर्जी खबर को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा है कि अब हम करीब 12 देशों में 60 से ज्यादा फेक्ट चेक कंपनियों के साथ मिलकर 50 भाषाओं में फर्जी सूचना पर रोक लगाएंगे। साथ ही सही या फिर गलत जानकारी होने पर उस पर एक टैग भी लगाया जाएगा।
कंपनी फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए जल्द गेट द फेक्ट फीचर को पेश करने वाली है। यह फीचर काफी हद तक कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले पोस्ट पर लगाम लगाएगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि अभी तक हमारे यूजर्स के पास जितनी गलत जानकारी पहुंची है, हम उन्हें नोटिफिकेशन भेजकर सही जानकारी देंगे। साथ ही डब्ल्यूएचओ की आधिकारिक साइट पर जाने का सुझाव भी देंगे।
MyGov ने हाल ही में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) के साथ मिलकर यूजर्स के लिए कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट को लॉन्च किया था। यूजर्स को इस चैटबॉट पर कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी। साथ ही MyGov का आधिकारिक पेज MyGov Corona Hub फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर है, जिसमें इस वायरस से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध है।
- Coronavirus lockdown : 20 अप्रैल से ऑनलाइन होने लगेगी मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की बिक्री
- Vodafone Idea के इन प्री-पेड प्लांस में रोज मिलता है डबल डाटा, साथ में ZEE5 का भी एक्सेस
- Microsoft ने जारी किए 113 सिक्योरिटी पैच, हैकर्स के निशाने पर थे लाखों कंप्यूटर
- कैसे हो ऑनलाइन पढ़ाई, नेटवर्क रुलाता है, हर बच्चे के पास नहीं है स्मार्टफोन