अब घर बैठे ऑनलाइन भी बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट, यह है तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 21 Jun 2023 08:07 PM IST
सार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले महीने सबसे बड़े नोट यानी 2,000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन को वापस लेने का फैसला किया है। लोगों से सितंबर के अंत तक उन्हें बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Cash to online wallet Amazon is accepting Rs 2000 notes from customers
amazon pay - फोटो : अमेजन

    विस्तार

    अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं और उन्हें बदलवाने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप घर बैठे 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं। अमेजन ने बुधवार अपने अमेजन पे के लिए कैश लोड सिस्टम शुरू किया है। इसकी मदद से आप घर बैठे ही कैश को अमेजन पे में जमा करा सकते हैं और अमेजन वाले आपके घर आकर कैश ले जाएंगे।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले महीने सबसे बड़े नोट यानी 2,000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन को वापस लेने का फैसला किया है। लोगों से सितंबर के अंत तक उन्हें बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा गया है। यानी तय तारीख से पहले पैसे जमा नहीं करने पर उसकी कीमत खत्म हो सकती है। इन नोटों को लोग पेट्रोल पंप से लेकर ज्वेलरी की दुकान तक में चलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लोगों को बैंकों के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। ऐसे में अमेजन घर बैठे पैसे बदलने की सुविधा लेकर आया है।

    विज्ञापन

    अमेजन ने अमेजन-पे कैश लोड सुविधा शुरू की है। जिसके तहत अमेजन यूजर्स को अपने अमेजन पे बैलेंस में 2,000 रुपये के नोट डिपॉजिट करने की सुविधा दे रहा है। यानी यूजर्स घर से पैसे जमा कर सकते हैं और डिलीवरी एजेंट घर आकर पैसे ले जाएंगे। अमेजन ने कहा कि उसके ग्राहक नकद के माध्यम से पेमेंट के लिए दिए गए ऑर्डर के लिए डिलीवरी एजेंटों को 50,000 रुपये तक दे सकते हैं। फिर राशि उनके अमेजन पे वॉलेट में जमा कर दी जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें