1 जून से BSNL सिर्फ इतने रुपये में देगा 30GB डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 1 जून 2017 से अपने प्लान में कई सारे बदलाव करने जा रहा है। देश भर में नया प्लान लॉन्च करने से पहले कंपनी ने केरल में नया प्लान लॉन्च भी कर दिया है। नए प्लान में ग्राहकों को 30 जीबी डाटा मिलेगा।
क्या है बीएसएनएल का नया प्लान ?

Keralatelecom.info की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल 1125 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 20 जीबी डाटा देगा और 1525 रुपये वाले प्लान में 1 जून से 30 जीबी 3जी डाटा मिलेगा। बता दें कि फिलहाल कंपनी 1125 रुपये में 10 जीबी डाटा और 1525 रुपये वाले प्लान में 30 जीबी डाटा मिल रहा है।
इन दोनों प्लान में इनकमिंग, आउटगोइंग और रोमिंग पूरी तरह से फ्री है। वहीं हर महीने 250 एसएमएस मिलेंगे। बता दें कि ये दोनों प्लान बीएसएनएल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए हैं। हालांकि इसकी जानकारी बीएसएनएल ने आधिकारिक रूप से अभी जारी नहीं की है।