सिर्फ 187 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Dec 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
BSNL offers Unlimited Data at Rs 187 Tariff Plan to counter Jio
मोबाइल ऐप

    अगर आप भी किसी सस्ते 3जी प्लान की चाहत में हैं तो BSNL ने आपके लिए सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है जिसके तहत कम दाम में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा भी मिलेगा। कंपनी ने 187 रुपये का नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। इसके बारे में कंपनी यूजर्स को मैसेज के जरिए जानकारी भी दे रहा है।

    BSNL के 187 रुपये वाले प्लान के फायदे

    BSNL
    BSNL

    जैसा कि हमने ऊपर ही आपको बता दिया है कि इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी आप अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकेंगे लेकिन स्पीड 40Kbps हो जाएगी। इस प्लान के तहत रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी।

    विज्ञापन

    जियो के 149 रुपये वाले प्लान को मिलेगी टक्कर

    Jio
    Jio

    एसएनएल ने यह प्लान जियो के 149 रुपये वाले प्लान की टक्कर में पेश किया है जिसके तहत 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 4.2 GB डाटा मिलता है। हालांकि जियो के प्लान के साथ बीएसएनएल के प्लान की कोई टक्कर है नहीं क्योंकि जियो 4जी स्पीड के तहत 4.2 जीबी डाटा दे रहा है और बीएसएनएल 3जी स्पीड पर 1 जीबी डाटा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें