BSNL का शानदार ऑफर, यूजर्स को इस प्लान में 60 दिन की एक्स्ट्रा सेवा मिलेगी मुफ्त

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 Nov 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
BSNL Offers 60 Days Extra Service In Long Term Plan To Users Know How To Grab It
bsnl

    भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल लंबे समय से ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करती आई है। इसके साथ ही कंपनी ने नए रिचार्ज पैक्स भी टेलीकॉम बाजार में उतारे हैं। अब इस कड़ी में बीएसएनएल ने एक बार फिर से 1,699 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्लान में यूजर्स को अधिक बेनेफिट्स दिए हैं। तो चलिए जानते है बीएसएनएल के ऑफर के बारे में...

    लॉन्ग टर्म के प्लान में यूजर्स को दो महीने (60 दिन) के लिए अतिरिक्त सेवाएं मुफ्त में दी जाएंगी। सूत्रों का मानना है कि यह पैक मार्केट में मौजूदा प्लान्स से कही बेहतर है। साथ ही लोग इस ऑफर को पाने के लिए कंपनी के साथ जुड़ सकते हैं।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल के यूजर्स को 1,699 रुपये वाले प्लान में पहले 365 दिनों (एक वर्ष) की वैधता मिलती थी, लेकिन अब नए ऑफर के तहत 425 दिनों की समय सीमा दी जाएगी। इसका मतलब है कि यूजर्स को नए ऑफर में 60 दिन एक्स्ट्रा मिलेंगे। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को इस प्लान में दो जीबी डाटा की बजाय तीन जीबी डाटा, 250 मिनट कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। इन सेवाओं का फायदा उठाने के लिए 30 नवंबर से पहले रिचार्ज कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में पहले दो जीबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही इस पैक में तीन महीने की अतिरिक्त सेवा भी दी जाती थी। कुछ समय बाद ही कंपनी ने बंपर ऑफर को भी बंद कर दिया था।

    वैसे तो देश की दूसरी दिग्गज कंपनियां भी लॉन्ग टर्म प्लान में 365 दिनों की वैधता दे रही हैं, लेकिन बीएसएनएल की तरह किसी भी कंपनी ने उपभोक्ताओं को इतना डाटा नहीं दिया है। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस जियो के लंबी अवधि वाले रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसमएस मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें