BSNL: बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, एक साल तक रोज मिलेगा 2GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jul 2024 08:41 AM IST
सार

निजी कंपनियों से मुकाबले के लिए BSNL ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है जो वास्तव में सस्ता है। इतना सस्ता प्लान किसी भी निजी कंपनी के पास नहीं है। आइए जानते हैं BSNL के इस नए प्लान के बारे में...

विज्ञापन
BSNL Launches new 395 day plan in various Indian states Know price and benefits
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    निजी टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान 25 फीसदी तक महंगे किए हैं। उसके बाद लोगों को BSNL की याद आई है। BSNL भी तब नींद से जगा है जब निजी कंपनियों के प्लान महंगे हुए हैं। BSNL की ओर से लगातार नए-नए प्लान पेश किए जा रहे हैं।

    युद्ध स्तर पर 4G लॉन्च करने की तैयारी भी चल रही है। निजी कंपनियों से मुकाबले के लिए BSNL ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है जो वास्तव में सस्ता है। इतना सस्ता प्लान किसी भी निजी कंपनी के पास नहीं है। आइए जानते हैं BSNL के इस नए प्लान के बारे में...

    विज्ञापन

    BSNL ने 2,399 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 365 दिनों की है। यदि कायदे से देखें तो हर महीने आपको महज 200 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान के साथ रोज 100 मैसेज और रोज 2 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें