BSNL ने 10 ट्रिपल प्ले ब्रॉडबैंड प्लान किए लॉन्च, मिलेगा टीवी केबल सर्विस का सपोर्ट

भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने बीते कुछ महीनों से यूजरबेस को बढ़ाने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च किए हैं। इस कड़ी में अब कंपनी ने 10 नए ट्रिपल प्ले प्लान भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारे हैं। उपभोक्ताओं को इन डाटा पैक में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और केबल टीवी की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने 696 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था। तो चलिए जानते हैं यूजर्स को कितना जीबी डाटा और टीवी चैनल की सुविधा मिलेगी...
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं को टीवी सेवा देने के लिए श्री देवी टेलीविजन के साथ साझेदारी की है। सबसे पहले आंध्र प्रदेश के यूजर्स इन प्लान्स का लाभ उठा सकेंगे। श्री देवी टेलीविजन कंपनी उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के प्लान के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
यूजर्स को नए ब्रॉडबैंड प्लान के साथ डाटा और लैंडलाइन की सुविधा मिलेगी। लेकिन उपभोक्ताओं को टीवी चैनल्स देखने के लिए अलग से पैक खरीदना होगा। वहीं, इन पैक्स की शुरुआत 243 रुपये से है।
कंपनी ने Fibro कॉम्बो यूएलडी 645 सीएस 95, Fibro कॉम्बो यूएलडी सीएस 96, Fibro कॉम्बो यूएलडी 2795 सीएस20, 849 रुपये, 1,277 रुपये, 2,499 रुपये, 4,499 रुपये, 5,999 रुपये, 9,999 रुपये और 16,999 रुपये वाले प्लान टेलीकॉम बाजार में उतारे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को इन सभी ब्रॉडबैंड पैक में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि हाल ही के दिनों में बीएसएनएल ने 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। यूजर्स को इस प्लान में 200 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है। वहीं, इस पैक की समय सीमा 180 दिनों की है। फिलहाल, यह रिचार्ज प्लान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है। सूत्रों की मानें तो इस डाटा पैक को देश के अन्य राज्यों में जल्द पेश किया जाएगा।
- व्हाट्सएप जल्द लेकर आने वाला है नया फीचर, आईफोन यूजर्स एप में ही देख सकेंगे Netflix के वीडियो
- बड़ी खबर : Google क्रोम को तुरंत करें अपडेट, नहीं तो सारा निजी डाटा हो जाएगा हैक
- JioPhone को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, एक महीने के लिए बढ़ा बंपर दिवाली ऑफर
- आपके घर के बाहर लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट, एक क्लिक में कर सकेंगे बिजली के बिल और टैक्स का भुगतान