व्हाट्सएप जल्द लेकर आने वाला है नया फीचर, आईफोन यूजर्स एप में ही देख सकेंगे Netflix के वीडियो

व्हाट्सएप (Whatsapp) जल्द आईओएस यूजर्स के लिए नया और शानदार फीचर लेकर आने वाला है। इस नए फीचर के जरिए आईफोन होल्डर्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब की तरह नेटफ्लिक्स का कंटेंट देख सकेंगे। इससे पहले इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने पिक्चर इन पिक्चर मोड (Picture In Picture Mode) को रोलआउट किया था। सूत्रों की मानें तो व्हाट्सएप इस नए फीचर को साल के अंत तक पेश करेगा। तो आइए जानते है व्हाट्सएप के नए फीचर के बारे में...
रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप नए फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के जरिए अगर कोई भी आईफोन यूजर के व्हाट्सएप पर नेटफ्लिक्स का लिंक भेजता है, तो वह बिना एप ओपन किए ही वीडियो देख पाएगा। बीटा ट्रेकर की मानें तो जब यूजर्स नेटफिल्क्स के लिंक को व्हाट्सएप पर शेयर करेंगे, तो उन्हें बड़ा प्ले आइकन के रूप में दिखाई देगा। यह आइकन फेसबुक और यूट्यूब के साइन की तरह दिखेगा।
जब यूजर्स प्ले आइकन पर टैप करेंगे, तो व्हाट्सएप में ही नेटफ्लिक्स की वीडियो प्ले हो जाएगी। इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने इस फीचर को सिर्फ नेटफ्लिक्स के लिए तैयार किया है। अभी इस फीचर को केवल आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी करेगा।
आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने नेटफ्लिक्स वाले फीचर से पहले इन खास फीचर्स को पेश किय हैं, जिन्में ग्रुप इनविटेशन, मल्टी डिवाइस एक्सेस और फॉरवर्ड लेवल मोड शामिल हैं। साथ ही इन फीचर्स से यूजर्स का अनुभव और भी शानदार हो गया हैं।
व्हाट्सएप की बीटा टेस्टिंग के मुताबिक, जल्द ही आप दो फोन या दो लैपटॉप पर एक ही नंबर से व्हाट्सएप इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल हम एक नंबर से एक ही डिवाइस में व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं डेस्कटॉप वर्जन पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्टेड होना जरूरी होता है, लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल अलग-अलग डिवाइस में ठीक उसी तरह कर पाएंगे जिस तरह फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं।
अभी तक कोई भी किसी को WhatsApp के किसी भी ग्रुप में एड कर देता था लेकिन अब यदि आप एक सेटिंग्स कर देते हैं तो आपको कोई ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। सेटिंग्स के लिए आपको एप की प्राइवेसी सेटिंग में जाना होगा और फिर उसमें से ‘Nobody’, ‘Everyone’ या ‘My Contacts’ का विकल्प चुनना होगा।
WhatsApp ने फॉरवर्डेड मैसेज पर लेवल लगाना शुरू कर दिया है यानी एक किसी मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड करने पर उसमें एक तीर का निशान नजर आएगा। साथ ही उस पर frequently forwarded लिखा होगा। इस लेवल से पता चल जाएगा कि किसी मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड किया जा रहा है।
- बड़ी खबर : Google क्रोम को तुरंत करें अपडेट, नहीं तो सारा निजी डाटा हो जाएगा हैक
- JioPhone को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, एक महीने के लिए बढ़ा बंपर दिवाली ऑफर
- आपके घर के बाहर लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट, एक क्लिक में कर सकेंगे बिजली के बिल और टैक्स का भुगतान
- जिस सॉफ्टवेयर से हैक हुआ WhatsApp, उसकी कीमत 56 करोड़ से भी ज्यादा