BSNL 5G: ग्राहकों को यूनिवर्सल सिम कार्ड देगा BSNL, हर जगह मिलेगी 4G और 5G कनेक्टिविटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

ओटीए प्लेटफॉर्म 4G और 5G दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। मार्च 2025 तक पूरे देश में BSNL की 4G सर्विस शुरू होने वाली है। इसके लिए 15,000 टावर इंस्टॉल किए गए हैं और अक्तूबर के अंत तक 80,000 अतिरिक्त टावर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
BSNL Introduces 4G and 5G Ready OTA and Universal SIM Platform in India
BSNL 4G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नए ओवर द एयर (OTA) का एलान किया है जो कि 4G और 5G रेडी है। इसके अलावा BSNL ने यूनिवर्सल सिम (USIM) भी पेश किया है जिसके बाद किसी भी जगह पर BSNL के यूजर्स को 4जी और 5जी के लिए दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए BSNL ने Pyro होल्डिंग के साथ साझेदारी की है।

    BSNL ने इसकी जानकारी एक्स पर दी है। इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से हुई है और जल्द ही पूरे देश में इसे लॉन्च किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि ग्राहकों को फास्ट इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि ग्राहकों को 5जी के लिए अपने 4जी सिम को अपग्रेड नहीं करना होगा और ना ही रिप्लेस करना होगा।

    विज्ञापन

    सिर्फ सिम प्रोफाइल में कुछ बदलाव करके नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ओटीए प्लेटफॉर्म 4G और 5G दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। मार्च 2025 तक पूरे देश में BSNL की 4G सर्विस शुरू होने वाली है। इसके लिए 15,000 टावर इंस्टॉल किए गए हैं और अक्तूबर के अंत तक 80,000 अतिरिक्त टावर लगाए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें