फायदे की बात: गजब का है BSNL का यह 4G प्लान, मिलता है 600GB हाई स्पीड डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें 600 जीबी डाटा मिलता है। आइए जानते हैं..

BSNL 4G Prepaid plan with 600gb data and unlimited calling with 1 year validity
BSNL Plans - फोटो : Istock

    विस्तार

    निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद लोगों को BSNL की याद आ रही है। BSNL एक ऐसी कंपनी है जिसके प्लान आज भी सस्ते हैं और सिम कार्ड पर इनकमिंग के लिए हर महीने रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें 600 जीबी डाटा मिलता है। आइए जानते हैं..

    BSNL के इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और यह एक 4जी प्लान है। BSNL के इस प्लान में कुल 600 जीबी डाटा मिलता है यानी हर महीने 50 जीबी डाटा मिलता है।

    BSNL के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। BSNL के इस प्लान के बारे में BSNL राजस्थान ने एक्स पर जानकारी दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें