Tips: छत पर रखें या दीवार पर टांगें, AC के आउटडोर यूनिट की सही जगह क्या है? जानिए काम की बात

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 19 Apr 2026 11:51 AM IST
सार

Where To Fix AC Outdoor Unit:

भीषण गर्मी में एसी (AC) खरीदना जितना बड़ा फैसला है, उसके आउटडोर यूनिट को सही जगह लगाना उतना ही पेचीदा काम है। क्या आप जानते हैं कि आउटडोर यूनिट की गलत लोकेशन के वजह से एसी न केवल कूलिंग कम करता है, बल्कि कंप्रेसर की उम्र भी घटा देती है।

best place to install ac outdoor unit roof vs wall guide in hindi
एसी आउटडोर यूनिट को कहां लगाएं? - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    नया एसी खरीदते समय हमारा पूरा ध्यान उसकी स्टार रेटिंग और फीचर्स पर होता है, लेकिन इंस्टॉलेशन के समय हम अक्सर एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। एसी का 'दिमाग' कहे जाने वाला कंप्रेसर आउटडोर यूनिट में होता है, और इसे कहां लगाया जाए, इसका सीधा असर आपके कमरे की ठंडक और बिजली के बिल पर पड़ता है। अक्सर लोग दुविधा में रहते हैं कि इसे छत पर रखा जाए या दीवार पर ब्रैकेट के सहारे टांगा जाए। आइए, तकनीक और सुविधा के नजरिए से इसका सही जवाब जानते हैं।

    एसी
    एसी - फोटो : Adobe Stock

    छत पर आउटडोर यूनिट रखने के फायदे और नुकसान

    अगर आपके घर में छत या बालकनी में पर्याप्त जगह है, तो आउटडोर यूनिट को समतल जमीन या छत पर रखना एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा आसान मेंटेनेंस है। सर्विसिंग के समय मैकेनिक को काम करने के लिए पूरी जगह मिलती है, जिससे सफाई अच्छे से होती है। साथ ही, खुली जगह होने के कारण हवा का सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे कंप्रेसर जल्दी ठंडा होता है।

    हालांकि, छत पर रखने का एक नुकसान यह है कि यह सीधे तौर पर तेज धूप और बारिश के संपर्क में रहता है। अगर दोपहर की कड़ी धूप सीधे यूनिट पर पड़ती है, तो कंप्रेसर को गैस ठंडी करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इससे कंप्रेसर के जल्दी खराब होने का भी रिस्क रहता है।

    AC
    AC - फोटो : AdobeStock

    दीवार पर टांगने के फायदे और नुकसान

    जहां जगह की कमी होती है, वहां दीवार पर लोहे के ब्रैकेट के सहारे आउटडोर यूनिट को टांगना ही एकमात्र विकल्प बचता है। यह जगह की बचत के लिहाज से तो अच्छा है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। अगर दीवार कमजोर है या ब्रैकेट सही से फिट नहीं है, तो कंप्रेसर के चलने पर होने वाला वाइब्रेशन (कंपन) घर के अंदर शोर पैदा कर सकता है। समय के साथ ब्रैकेट में जंग लगने का खतरा रहता है। इससे यूनिट के गिरने का भी खतरा बना रहता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें