विदेशी हैकर्स की आपके एटीएम और कार्ड पर है नजर, कभी लगा सकते हैं चूना

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Dec 2019 11:11 AM IST
Atm Card Cloning And Fraud Cases Rise In India Know About It
हैकिंग - फोटो : ANI

    आज के समय में हर एक व्यक्ति एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करता है। साथ ही इन कार्ड से पैसा निकालने में आसानी तो होती है, लेकिन दूसरी तरफ अब हैकर्स के लिए भी ठगी करना आसान हो गया है। आए दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के सैकड़ों मामले सामने आते रहते हैं। मुमकिन है कि आपके साथ ही एटीएम ठगी हो सकती है। चाहे आप बैंक से पैसा निकाले या नहीं। कुछ दिनों पहले बुल्गेरिया की पुलिस ने दो एटीएम ठगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ के दौरान भारतीय एटीएम मशीनों को लेकर बड़ा खुलासा किया था। तो आइए जानते हैं पूरा मामला...

    दरअसल, बुल्गेरिया की पुलिस ने दो एटीएम ठगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, भारत के एटीएम और उनका पूरा सिस्टम इतना कमजोर है कि उसको आसानी से हैक किया जा सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी इन ठगों को जून में गिरफ्तार किया था।

    ठगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यूरोप के एटीएम और उनके सिस्टम इतने सुरक्षित हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर कार्ड होल्डर को तुरंत अर्ल्ट कर दिया जाता है। तो दूसरी तरफ भारत के एटीएम तकनीक के मामले में इतने पिछड़े हुए हैं कि इनसे आसानी से पैसा निकाला जा सकता है। इन एटीएम हैकर्स ने क्लोनिंग और स्किमिंग के जरिए लाखों लोगों को चूना लगाया था। वहीं, यह ठग टूरिस्ट वीजा के साथ भारत आते और ठगी कर निकल जाते थे।

    हैकर्स क्रेडिट और डेबिट कार्ड की क्लोनिंग करने के लिए स्किमर (खास तरह का डिवाइस) का इस्तेमाल करते हैं। स्किमर को स्वाइप मशीन और एटीएम में फिट कर दिया जाता है। जब लोग स्वाइप मशीन या एटीएम में अपने कार्ड को स्वाइप करते हैं, तो उनके कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी इस डिवाइस में स्टोर हो जाती है। इसके बाद हैकर्स इस जानकारी को कंप्यूटर या लैपटॉप में डालकर क्लोन तैयार कर देते हैं। इस प्रोसेस के बाद साइबर ठग देश या विदेश में बैठे-बैठे ही क्लोन के जरिए यूजर के अकाउंट से सारा पैसा निकाल लेते हैं।

    विशेषज्ञों का मानना है कि साइबर क्राइम देश में इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। इस समय साइबर ठग पूरी तरह से एक्टिव हैं। इसके अलावा अब विदेश में बैठे हैकर्स भी भारतीय लोगों को निशाना बना रहे हैं। अगर आपके साथ ही धोखाधड़ी हुई है, तो आप साइबर क्राइम पोर्टल में इस घटना की शिकायत दर्ज करा सकते है।

    दिल्ली पुलिस का साइबर सेल जल्द ही एटीएम की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाने वाला है। इसके लिए साइबर सेल ने लोगों से उनकी राय भी मांगी है। साथ ही साइबर सेल बेहतर सुझावों को संबंधित बैंकों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ शेयर करेगा।

    1. जब भी आप एटीएम पैसा निकालने जाएं, तो जरूर चेक कर लें कि आस-पास किसी तरह का डिवाइस तो नहीं है।

    2. अगर एटीएम मशीन का स्कीमिंग डिवाइस और की-पैड लूज है, तो भूलकर भी कार्ड इस्तेमाल न करें।

    3. एटीएम पासवर्ड डालते समय दूसरे साथ से की-पैड को जरूर ढके।

    4. एटीएम से पैसा निकालते समय भूलकर भी किसी की सहायता नहीं लें, क्योंकि यह लोग आपका ध्यान भटकाकर कार्ड बदल सकते हैं।

    5. हमेशा भरोसेमंद जगह पर ही कार्ड का इस्तेमाल करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें