आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR launched with dual sim, all you needs to know
iPhone XS, iphone xs max, iPhone XR

    एप्पल ने बुधवार को अपने तीन नए आईफोन और एप्पल वॉच सीरीज 4 को पेश किए। बुधवार को लांच होने वाले आईफोन में आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR शामिल हैं। इस बार दुनिया की निगाहें डुअल सिम वाले आईफोन पर थी जिसे एप्पल ने पूरा करते हुए आईफोन को डुअल सिम सपोर्ट के साथ लांच कर दिया है, हालांकि आप एक आम सिम कार्ड और एक ई-सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ई-सिम कार्ड टेलीकॉम कंपनी सॉफ्टवेयर के जरिए आपके फोन में देगी। वहीं चीन में पूरी तरह से डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा, क्योंकि वहां ई-सिम का चलन नहीं है। तो आइए जानते हैं।

    आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स की भारत में कीमत

    iphone xs price
    iphone xs price

    भारत में iPhone XS की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone XS Max की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है। इनकी लिए 14 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और बिक्री 28 सितंबर से होगी। आईफोन Xएस और आईफोन Xएस मैक्स स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेंगे। बता दें कि अमेरिका में iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 डॉलर यानि करीब 71,800 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,149 डॉलर यानि करीब 82,600 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,349 डॉलर यानि 97,000 रुपये है। iPhone XS Max के 64 जीबी मॉडल की कीमत 1,099 डॉलर यानि करीब 79,000 रुपये, 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,249 डॉलर यानि करीब 89,800 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,449 डॉलर यानि करीब 1,04,200 रुपये है।

    विज्ञापन

    iPhone XS और iPhone XS Max की स्पेसिफिकेशन

    iPhone XS
    iPhone XS

    दोनों फोन में आईओएस 12 मिलेगा। आईफोन XS में 5.8 इंच की OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1125x2234 पिक्सल है। इस फोन में भी iPhone X की तरह नॉच मिलेगा। वहीं आईफोन XS मैक्स में 6.5 इंच की OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1242x2688 पिक्सल है। इसमें भी नॉच डिस्पले मिलेगी और दोनों फोन में एप्पल का नया प्रोसेसर ए12 बायोनिक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन XS और आईफोन XS Max की बैटरी लाइफ आईफोन x के मुकाबले क्रमशः 30 मिनट और 90 मिनट अधिकी होगी। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर मिलेगा जिसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट मिलेगा। दोनों आईफोन 64GB, 256GB और 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ मिलेंगे और इनमें स्टील की बॉडी होगी। साथ में ग्लास भी होगा। दोनों फोन को वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP67 रेटिंग मिली है।

    कैमरे की बात करें तो आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। वहीं दोनों फोन में फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है। फोन के रैम के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है। आईफोन Xआर में एज टू एज 6.1 इंच का एलसीडी पैनल है। इस स्क्रीन में डिस्प्ले नॉच भी है। ऐप्पल ने इसे लिक्विड रेटिना पैनल का नाम दिया है। हैंडसेट में ऐप्पल के ए12 बायोनिक चिप का इस्तेमाल हुआ है। iPhone XS और iPhone XS Max की तरह iPhone XR आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 पर चलेगा। स्मार्टफोन को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

    iPhone XR की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    iphone xR
    iphone xR

    आईफोन Xआर के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 76,900 रुपये होगी। वहीं अमेरिकी बाजार में 64 जीबी वेरियंट की कीमत 749 डॉलर यानि करीब 53,900 रुपये, 128 जीबी की कीमत 799 डॉलर यानि करीब 57,500 रुपये और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 899 डॉलर यानि करीब 64,700 रुपये है। इसकी बिक्री भारत में 26 अक्टूबर से होगी।

    iPhone XR स्पेसिफिकेशन

    इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 अपर्चर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें