एपल होमपॉड मिनी2 लॉन्च: गाने की बीट पर चमकेगी स्पीकर की लाइट, कंट्रोल करेगा घर के स्मार्ट डिवाइस, जानें फीचर्स
एपल ने आज अपने वेलकल होम 2026 इवेंट में HomePod mini 2 स्मार्ट स्पीकर पेश किया है। एपल के इस नए स्पीकर जिसमें नया Siri AI, बेहतर ऑडियो क्वालिटी और पांच आकर्षक रंग मिलेंगे। इसे Apple TV 4K के साथ चार स्पीकर वाले सराउंड साउंड सेटअप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यहां एपल के नए स्मार्ट स्पीकर के बारे में पूरी डिटेल जानिए।

विस्तार
एपल ने अपना नया स्मार्ट स्पीकर HomePod mini 2 लॉन्च कर दिया है। इसमें बेहतर साउंड, नया Siri AI और Sound Glow नाम का खास फीचर दिया गया है, जो म्यूजिक के साथ स्पीकर की लाइट को भी बदलता है। यूजर इसे घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी।
Siri AI से पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा स्पीकर
HomePod mini 2 में Siri AI का सपोर्ट मिलेगा, हालांकि यह फीचर भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आएगा। एपल के मुताबिक, नया सिरी पहले से बेहतर बातचीत कर सकेगा, सवालों के जवाब देगा और यूजर की जरूरत के हिसाब से म्यूजिक खोजने में मदद करेगा।
एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट करने वाले आईफोन या आईपैड से कनेक्ट होने पर यह मैसेज में मिली किसी गाने की सलाह खोजने, रिमाइंडर सेट करने और ईमेल से रेसिपी ढूंढने जैसे काम भी कर सकेगा। यह घर के 6 सदस्यों तक की आवाज पहचान सकता है, जिससे अलग-अलग यूजर्स को उनकी पसंद का म्यूजिक और जानकारी मिल सकेगी।
गाने की बीट पर चमकेगी लाइट
इस स्पीकर का Sound Glow फीचर इसे बाकी डिवाइस से अलग बनाता है। म्यूजिक बजने पर स्पीकर के ऊपरी हिस्से की लाइट गाने की बीट, बास और ट्रेबल के हिसाब से चमकेगी। गाने के एल्बम आर्टवर्क से मेल खाते रंग भी दिखाई देंगे।
यूजर बारिश जैसी साउंडस्केप चुनकर कमरे में सुकून देने वाला माहौल भी बना सकेंगे। कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद इसमें 360 डिग्री साउंड मिलता है। इसे अकेले, स्टीरियो पेयर या मल्टीरूम ऑडियो सेटअप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Apple TV 4K के साथ बनेगा होम थिएटर
नए HomePod mini 2 को Apple TV 4K के साथ जोड़कर चार स्पीकर वाला सराउंड साउंड सेटअप बनाया जा सकता है। सिस्टम कमरे में स्पीकर की स्थिति पहचानकर आवाज का स्तर और टाइमिंग अपने आप एडजस्ट करता है। इसे मैक के स्पीकर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे वीडियो कॉल, गेमिंग और फिल्में देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
आवाज से कंट्रोल होंगे घर के स्मार्ट डिवाइस
HomePod mini 2 घर के स्मार्ट डिवाइसेस को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा। यह स्मार्ट होम हब की तरह भी काम करेगा। यूजर स्पीकर में वॉयस कमांड दरवाजा दरवाजा लॉक करने, गैराज बंद करने, लाइट बंद करने, ब्लाइंड्स नीचे करने और थर्मोस्टेट का तापमान बदलने जैसे काम कर सकेंगे। Apple Home एप के जरिए कई डिवाइस को एक साथ कंट्रोल करने के लिए ऑटोमेशन भी सेट किए जा सकते हैं।
इसमें साउंड रिकग्निशन फीचर भी है, जो धुएं या कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म की आवाज पहचानकर आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच पर नोटिफिकेशन भेज सकता है।
पांच रंगों में मिलेगा HomePod mini 2
नया स्पीकर पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट रंगों में पेश किया गया है। इसके प्री-ऑर्डर 13 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और उपलब्धता 30 अक्टूबर से होगी। हालांकि, कंपनी ने दी गई जानकारी में इसकी कीमत और भारत में बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
- एपल टीवी 4K लॉन्च: अब सिरी एआई से बोलकर खोजें फिल्में, रिमोट खोने पर मिलेगी लोकेशन, मिलेगा थिएटर जैसा साउंड
- एपल होम कलेक्शन लॉन्च: चेहरा पहचानेंगे कैमरे, पास आते ही खुलेगा दरवाजा, आईफोन से कंट्रोल होगा घर का हर कोना
- एपल ने लॉन्च किए नए स्मार्ट होम डिवाइस: होमव्यू, नई 4के टीवी और होमपॉड मिनी... जानिए किसमें क्या है खास
- आईकू फैंस का इंतजार खत्म: 185Hz डिस्प्ले और Q3 गेमिंग चिप के साथ आ रहा निओ 12, भारत में लॉन्च पर बड़ा अपडेट