क्लॉड एआई का गूगल वर्कस्पेस में बड़ा अपडेट: अब डॉक्स, शीट्स या स्लाइड्स में सीधे करेगा काम; कैसे मिलेगा फायदा?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 07 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

अगर आप ऑफिस या पढ़ाई के काम के लिए गूगल डॉक्स या शीट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो एंथ्रोपिक आपके लिए एक बड़ा अपडेट लाया है। कंपनी के एआई चैटबॉट क्लॉड का अब सीधे गूगल वर्कस्पेस के साथ इंटीग्रेशन हो गया है। यानी अब आपको ब्राउजर में बार-बार टैब बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एआई आपकी फाइल के बगल में ही साइडबार में काम करेगा। आइए समझते हैं इस नए फीचर की पूरी डिटेल...

Anthropic Claude Gets Google Workspace Integration, Can Edit Docs, Sheets, Slides Directly
क्लॉड एआई में नया अपडेट - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने अपने एआई चैटबॉट क्लॉड (Claude) को गूगल वर्कस्पेस यूजर्स के लिए और ज्यादा काम का बना दिया है। अब क्लॉड एआई सीधे गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स के अंदर काम कर सकता है। इस नए अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को अब काम करते समय एआई का इस्तेमाल करने के लिए बार-बार अलग-अलग ब्राउजर टैब खोलने या स्विच करने का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा।

    साइडबार में रहकर पढ़ेगा और एडिट करेगा फाइल्स

    एंथ्रोपिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नए फीचर की जानकारी देते हुए लिखा, 'क्लॉड अब गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स के अंदर काम करता है, और वे फाइल्स क्लाउड के अंदर भी खुलती हैं। गूगल वर्कस्पेस में क्लाउड आपकी फाइल के बगल में साइडबार में बैठता है, जो खुला है उसे पढ़ता है, और उसे उसी जगह एडिट करता है। आप हर एडिट को लागू होने से पहले अप्रूव कर सकते हैं।'

    यह फीचर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

    यह नया क्लॉड फॉर गूगल वर्कस्पेस एड-ऑन फिलहाल सभी पेड क्लॉड यूजर्स (Paid Plans) के लिए पब्लिक बीटा (Public Beta) में उपलब्ध है। यूजर इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे इस्तेमाल कर सकते हैं...

    • स्टेप 1: इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स गूगल वर्कस्पेस मार्केटप्लेस से एड-ऑन डाउनलोड कर सकते हैं।
    • स्टेप 2:किसी भी डॉक या शीट को खोलकर एक्सटेंशन पर क्लिक करें फिर क्लॉड के बाद ओपन क्लॉड पर जाकर इसे चालू कर सकते हैं।
    • काम करने का तरीका:यह साइड पैनल में खुलता है और आपके द्वारा चुने गए टेक्स्ट, सेल्स या स्लाइड्स को तुरंत समझकर काम शुरू कर देता है।

    डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स में क्या-क्या कर सकता है क्लॉड ?

    • गूगल डॉक्स में:यह ग्रामर ठीक कर सकता है, किसी पैराग्राफ को नए तरीके से रीराइट कर सकता है या हेडिंग बदल सकता है। खास बात यह है कि ऐसा करते समय आसपास का मूल फॉर्मेटिंग नहीं बिगड़ता।
    • गूगल शीट्स में: यह जटिल फॉर्मूले लिख सकता है, पिवट टेबल बना सकता है, नेटिव चार्ट्स तैयार कर सकता है और नए टैब जोड़ सकता है। साथ ही डेटा की सफाई और एनालिसिस करके नतीजे स्प्रेडशीट में दर्ज कर सकता है।
    • गूगल स्लाइड्स में:यह आपकी पुरानी प्रेजेंटेशन के लेआउट और थीम के हिसाब से नई स्लाइड्स बना सकता है। इसके अलावा, यह स्लाइड में ओवरलैप हो रहे एलिमेंट्स, बाहर निकल रहे टेक्स्ट या पढ़ने में आ रही दिक्कतों को भी पकड़कर ठीक कर सकता है।

    यूजर्स का रहेगा पूरा कंट्रोल: 'Ask Before Edits' मोड

    एंथ्रोपिक ने सेफ्टी और कंट्रोल का भी पूरा ध्यान रखा है।

    • डिफॉल्ट मोड:बाय-डिफॉल्ट क्लाउड कोई भी बदलाव सीधे लागू नहीं करता। यह साइडबार में अप्रूवल कार्ड दिखाता है। जब आप रिव्यू करके उसे अप्रूव करेंगे, तभी फाइल में बदलाव होगा।
    • ऑटो मोड: जो यूजर्स बिना रुकावट जल्दी काम पूरा कराना चाहते हैं, वे एक्सेप्ट ऑल एडिट्स मोड ऑन कर सकते हैं, जिससे क्लाउड बिना बार-बार अप्रूवल मांगे सीधे काम पूरा कर देगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें