CEO का दावा: पांच साल में खत्म हो जाएंगी 50% नौकरियां, 20% तक बढ़ जाएगी बेरोजगारी
उन्होंने कहा कि आम लोग अब भी इस बदलाव की असलियत से अंजान हैं। AI की वजह से बिग टेक कंपनियों में फ्रेशर्स की हायरिंग लगभग 50% गिर चुकी है। Microsoft ने हाल ही में 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जबकि अब AI कंपनी के 30% कोड खुद लिख रहा है।

विस्तार
एआई कंपनी Anthropic के सह-संस्थापक और सीईओ डेरियो अमोदेई ने एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले 1 से 5 वर्षों में AI एंट्री-लेवल वाइट कॉलर जॉब्स का लगभग 50 प्रतिशत तक सफाया कर सकता है। इससे वैश्विक बेरोजगारी दर 10 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
अमोदेई के अनुसार, यह "मास एलिमिनेशन" खासकर एंट्री-लेवल पर होगा। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि अगर आप इन जॉब्स में हैं, तो या तो खुद को अपग्रेड करें या विकल्प तलाशना शुरू कर दें। उनका मानना है कि सबसे ज्यादा असर टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, लॉ और कंसल्टिंग जैसे सेक्टरों में दिखेगा, जहां AI तेजी से इंसानों की जगह ले रहा है। बता दें कि अमोदेई इससे पहले कह चुके हैं कि 2026 तक AI इतना सक्षम हो जाएगा कि एक अकेला व्यक्ति अरबों डॉलर की कंपनी चला सकता है, यानी बड़ी टीमों की जरूरत ही नहीं रहेगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार और बड़ी कंपनियां इस खतरे को "शुगरकोट" कर रही हैं, यानी इसकी गंभीरता को छिपा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग अब भी इस बदलाव की असलियत से अंजान हैं। AI की वजह से बिग टेक कंपनियों में फ्रेशर्स की हायरिंग लगभग 50% गिर चुकी है। Microsoft ने हाल ही में 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जबकि अब AI कंपनी के 30% कोड खुद लिख रहा है।
- Alert: स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से हो रही खत्म तो तुरंत अपडेट करें इंस्टाग्राम, इसमें है बड़ी दिक्कत
- WhatsApp Update: व्हाट्सएप में आ रहा शानदार प्राइवेसी फीचर, चैट नहीं होगी लीक
- Grok Chatbot: अब Telegram पर एलन मस्क का ग्रोक एआई, 300 मिलियन डॉलर में हुआ करार
- काम की बात: Airtel, Jio, BSNL, Vi नहीं दे रहे जवाब तो यहां करें शिकायत, तुरंत निकल जाएगी हेकड़ी