अमेजन प्राइम डे सेल 2019: इन स्मार्टफोन पर मिलेगी भारी छूट, देखें लिस्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Jul 2019 12:21 PM IST
Amazon Prime Day Sale 2019: Phones to Receive Discounts including OnePlus 7 Pro, iPhone XR and more
Amazon Prime Day Sale 2019 - फोटो : amazon

    इस साल की पहली अमेजन की प्राइम डे सेल अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। प्राइम डे सेल कंपनी की सबसे बड़ी सेल होती है, जिसमें ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलती है। साल 2019 का अमेजन प्राइम डे सेल 15 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 16 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स और मोबाइल फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    ये भी पढ़ेंः मॉफिन और कुत्ते में पहचान नहीं कर पाया ऑटोमैटिक फेशियल रिकॉग्निशन, कैसे करें भरोसा

    वैसे कंपनी ने डिस्काउंट के बारे में पूरी जानकारी तो अभी तक नहीं दी है लेकिन टॉप 10 प्रीमियम स्मार्टफोन की लिस्ट जरूर जारी की है, जिनपर छूट मिलेगी। कंपनी ने प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए 'never before offers' पेश किया है। इस लिस्ट में iPhone XR है जो कि फिलहाल 58,900 रुपये में बिक रहा है, वहीं एचडीएफसी बैंक के ऑफर के साथ इसे 53,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि अमेजन की इस सेल में इस फोन पर बड़ी छूट मिलेगी।

    इसके अलावा Huawei P30 Lite लाइट भी अमेजन प्राइम डे सेल का हिस्सा है। फिलहाल इस फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 19,990 रुपये में मिल रहा है, लेकिन सेल के दौरान इस पर कुछ खास डिस्काउंट मिल सकता है। अमेजन प्राइम डे सेल 2019 में आईफोन 6एस प्लस, आईफोन X और हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 7 प्रो भी कई सारे ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस सेल में वनप्लस 6टी भी छूट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Oppo का F11 Pro भी अमेजन प्राइम डे सेल का हिस्सा है।

    ये भी पढ़ेंः एक करोड़ स्मार्टफोंस में इंस्टॉल है यह फर्जी एप, आपके फोन में है तो तुरंत करें डिलीट

    बता दें कि अमेजन ने अपनी प्राइम डे सेल से ठीक पहले कंपनी ने वर्चुअल रियल्टी (वीआर) फीचर पेश किया है, जिसके जरिए ग्राहक कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले वीआर के माध्यम से ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने नई दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर भी खोला है।

    अमेजन ने वीआर एक्सपीरियंस के लिए 400 प्रोडक्ट्स को उपलब्ध कराया है। ऐसे में आप उपरोक्त शहरों में स्थित चुनिंदा मॉल्स में 6-16 जुलाई के बीच अमेजन प्राइम डे का वीआर एक्सपीरियंस ले सकते हैं। वहीं वीआर अनुभव लेने वाले उपभोक्ताओं को प्राइम-डे पर खरीदारी करने के लिए एक्सक्लूसिव कैशबैक ऑफर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें