Airtel के 169 रुपये वाले प्लान में अब मिल रहा है ज्यादा डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 27 Mar 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Airtel updates its Rs 169 Prepaid Plan Now Comes With 28GB Data for 28 Days
AIRtel

    पिछले दो सालों से टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक होड़-सी मची है। इस होड़ में कंपनियों का काफी नुकसान भी हो रहा है और यह आज से नहीं बल्कि जियो के आने के बाद से ही हो रहा है। आए दिन टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने 169 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में विस्तार से।

    एयरटेल के 169 रुपये वाले प्लान के फायदे

    अपडेट के बाद एयरटेल के 169 रुपये वाले प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 28 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। साथ ही आपको हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    एयरटेल के इस प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 149 रुपये वाले प्लान से होगा जिसमें आपको हर रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में एयरटेल ने बांग्लादेश और नेपाल के लिए नई आईएसडी कॉल रेट्स जारी किया है। एयरटेल के ग्राहक अब बांग्लादेश में 2.99 रुपये और नेपाल में 7.99 रुपये प्रति मिनट की दर से कॉलिंग कर पाएंगे। इससे पहले बांग्लादेश में कॉलिंग की दर 12 रुपये प्रति मिनट और नेपाल में कॉल करने की दर 13 रुपये प्रति मिनट थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें