Airtel ने किया पूरे देश में रोमिंग फ्री का ऐलान

रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल भी पूरे देश में रोमिंग फ्री का ऐलान कर दिया है। अब वॉयस और डाटा दोनों पर कोई रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा। डाटा के साथ-साथ आउटगोइंग पर भी रोमिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा, जिसका फायदा एयरटेल के 26.8 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल, वोडाफोन और रिलायंस जियो की रोमिंग फ्री है। हालांकि वोडाफोन आउटगोइंग कॉल्स और डाटा पर रोमिंग चार्ज लेता है। एयरटेल ने इसकी अधिकारिक घोषणा ट्विटर पर कर दी है। वहीं खबर है कि एयरटेल के बाद आइडिया भी यह तोहफा दे सकता है।
जानकारों का कहना है कि रिलायंस जियो के आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इस घाटे की भरपाई के लिए कंपनियां तरह-तरह की स्कीम ला रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल रोमिंग फ्री कर दिया है।
कब से फ्री होगी रोमिंग
