Airtel के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा डबल टॉक टाइम के साथ डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए 65 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज प्लान को अपडेट किया है। इसके अलावा कंपनी ने कई सारे स्मार्ट रिचार्ज पैक्स भी भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरटेल के यूजर्स को 65 रुपये वाले पैक में डबल टॉक टाइम मिलेगा। वहीं, इस प्रीपेड प्लान को कुछ चुनिंदा सर्कल्स में पेश किया जाएगा। साथ ही ग्राहक 200 एमबी डाटा और 60 पैसे प्रति मिनट की दर से वॉयस कॉल का फायदा उठा सकेंगे।
एयरटेल के ग्राहकों को इस प्लान में 130 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को 200 एमबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता 60 पैसे प्रति मिनट की दर से वॉयस कॉल कर सकेंगे। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है।
असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी पश्चिम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के यूजर्स 65 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करा सकेंगे। वही दूसरी तरफ दिल्ली, चन्नई, कोलकाता और मुंबई के उपभोक्ताओं को इस प्लान के बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे।
एयरटेल ने स्मार्ट रिचार्ज प्लान की सीरीज को बीते वर्ष भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। तब कंपनी ने इस प्रीपेड पैक को 10, 20 और 50 रुपये के पैक के साथ लिस्ट किया था। इसके अलावा ग्राहकों ने कंपनी के मिनिमम रिचार्ज पैक्स का भी फायदा उठाया था।
बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत से ही एयरटेल और वोडा-आईडिया के ग्राहकों को संख्या में गिरावट आई है। इस वजह से ही दोनों कंपनियां उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए किफायती कीमत में प्रीपेड प्लान की लॉन्च कर रही हैं।
- MP हनीट्रैप: श्वेता ने इस सॉफ्टवेयर के जरिए अफसर-नेताओं के फोन करवाए टैप
- Vodafone ने 45 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे ये खास बेनेफिट्स
- Jio और Airtel के ये सस्ते प्लान देंगे Postpaid Plans को कड़ी टक्कर, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल
- इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील फोटो की भरमार, 2018 में देखे गए साढ़े चार करोड़ फोटो