Vodafone ने 45 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे ये खास बेनेफिट्स

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने 45 रुपये वाला ऑल राउंडर प्रीपेड प्लान (45 Rs All Rounder Prepaid Plan) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रीपेड रिचार्ज पैक को 35 से लेकर 245 रुपये वाले प्लान्स में लिस्ट किया है। कंपनी ने इस रिचार्ज पैक के जरिए ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की हैं। इससे पहले वोडाफोन ने 20 रुपये का रिचार्ज पैक भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था।
कंपनी ने इस प्लान को आईडिया के नेटवर्क इंटीग्रेशन वाले कुछ चुनिंदा सर्किल्स में पेश किया हैं। इस रिचार्ज पैक की खास बात है कि आईडिया के ग्राहक इस प्लान को खरीद सकेंगे। वहीं, वोडाफोन का 45 रुपये वाला प्लान असम, कर्नाटक, मुंबई, केरल और बिहार-झारखंड के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। सूत्रों की मानें तो इस प्लान को जल्द ही देश के अन्य राज्यों में लॉन्च किया जाएगा।
यूजर्स को इस प्लान के तहत 45 रुपये का फुल टॉक टाइम मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को 100 एमबी डाटा देगी। इस प्लान में वॉयस रेट कटर बेनेफिट भी दिया जाएगा। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है।
- Moto E6s को सिर्फ 199 रुपये में खरीदने का मौका, ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
- Jio और Airtel के ये सस्ते प्लान देंगे Postpaid Plans को कड़ी टक्कर, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल
- इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील फोटो की भरमार, 2018 में देखे गए साढ़े चार करोड़ फोटो
- बुरी खबर : 1 फरवरी 2020 से इन स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा WhatsApp