खुशखबरी: एयरटेल ने लॉन्च किए 3 नए किफायती वॉइस-ओनली प्लान, रिचार्ज मजह 185 रुपये से शुरू; जानें फायदे

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 18 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

एयरटेल ने ₹185, ₹203 और ₹206 की कीमत वाले तीन किफायती वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ 300 SMS मिलते हैं, लेकिन मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता। तीनों प्लान की वैलिडिटी अलग-अलग है और इनमें फ्री हेलोट्यून्स का फायदा भी शामिल है।

airtel new voice only recharge plans 185 203 206 price validity benefits
एयरटेल ने लॉन्च किए सस्ते वॉइस ओवर प्लान। - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अक्सर ऐसा होता है कि हमें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए हमें महंगे कॉम्बो प्लान्स से रिचार्ज कराना पड़ता है। ग्राहकों की इसी समस्या को समझते हुए टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल (Airtel) ने मार्केट में तीन नए शानदार वॉयस-ओनली (Voice-Only) प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स की खासियत यह है कि इनमें ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। यह उन यूजर्स, खासकर बुजुर्गों या कीपैड फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है, जो महंगे डेटा वाले प्लान्स नहीं खरीदना चाहते।

    आइए एयरटेल के इन नए 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये वाले प्लान्स के फायदों पर एक नजर डालते हैं:

    Airtel का ₹185 वाला प्लान

    एयरटेल का ₹185 वाला प्लान इन तीनों विकल्पों में सबसे सस्ता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही, पूरे प्लान के दौरान इस्तेमाल के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं।

    इस रिचार्ज में मोबाइल डेटा नहीं मिलता। ऐसे में यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें फोन पर बात करने और कभी-कभार SMS भेजने के लिए रिचार्ज चाहिए, लेकिन इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है।

    ध्यान दें कि SMS की तय सीमा खत्म होने के बाद अतिरिक्त SMS भेजने पर अलग से शुल्क देना होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, लोकल SMS के लिए ₹1 और STD SMS के लिए ₹1.50 प्रति SMS की दर लागू होती है।

    Airtel का ₹203 वाला प्लान

    एयरटेल का दूसरा Voice-Only प्लान ₹203 का है। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। कॉलिंग और SMS के फायदे ₹185 वाले प्लान जैसे ही हैं। ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं।

    इसमें भी इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। ₹185 वाले प्लान के मुकाबले ₹18 ज्यादा खर्च करके ग्राहक दो दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी हासिल कर सकते हैं। अगर आप 28 दिन के बजाय 30 दिन का रिचार्ज चाहते हैं, तो यह विकल्प काम आ सकता है। इस प्लान में भी तय SMS सीमा खत्म होने के बाद अतिरिक्त SMS पर शुल्क देना होगा।

    Airtel का ₹206 वाला प्लान

    तीसरा विकल्प ₹206 का है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं। इसमें भी मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता। इसकी खास बात वैलिडिटी है। यह प्लान पूरे एक महीने के लिए वैलिड रहता है।

    हालांकि, एक महीने और 30 दिन की वैलिडिटी हमेशा एक जैसी नहीं होती। इसलिए रिचार्ज करते समय प्लान की सही समाप्ति तारीख और उपलब्ध शर्तें जरूर देख लें। अगर आप हर महीने एक तय तारीख के आसपास रिचार्ज करना पसंद करते हैं, तो यह विकल्प आपके लिए सुविधाजनक हो सकता है।

    तीनों प्लान में मिलेंगे ये अतिरिक्त फायदे

    एयरटेल के इन तीनों Voice-Only प्लान में कॉलिंग और SMS के अलावा फ्री हेलोट्यून्स का फायदा भी शामिल है। इसके तहत ग्राहक बिना अतिरिक्त शुल्क दिए हर 30 दिन में एक ट्यून सेट कर सकते हैं।

    तीनों प्लान में मुख्य अंतर कीमत और वैलिडिटी का है। कॉलिंग, SMS और डेटा से जुड़े फायदे लगभग समान हैं। इसलिए रिचार्ज चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपको 28 दिन, 30 दिन या पूरे महीने की वैलिडिटी में से किसकी जरूरत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें