एयरटेल ने पेश किया नया प्लान, मिलेगा दोगुना डाटा

भारती एयरटेल ने मोबाइल इंटरनेट यूजर के बाद अब ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया प्लान जारी किया है। दरअसल कंपनी ने नया प्लान जारी न करने बल्कि अपने मौजूदा प्लान की डाटा लिमिट को बढ़ा दिया है। एयरटेल देश भर में मौजूद अपने ब्रॉडबैंड पर 100 फीसदी अधिक डाटा दे रहा है।
हमें मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 899 रुपये में ब्रॉड बैंड पर दे रहे डाटा की लिमिट को दोगुना कर दिया है। अब दिल्ली में एयरटेल हाई स्पीड ब्रॉडबैड पर 30 जीबी के बजाय 60 जीबी डाटा मिल रहा है। हालांकि कंपनी ने इस बात की आधिकारिक पूष्टि नहीं की है। एयरटेल जल्द ही इस प्लान की घोषणा कर सकता है।