सिर्फ 88 रुपये में रोज 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें किसी सस्ते प्लान की तलाश है तो यह खबर आपके लिए है। एयरसेल ने प्री-पेड यूजर्स के लिए तीन प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 104 रुपये, 88 रुपये और 199 रुपये के प्लान शामिल हैं। इनमें से 104 रुपये वाला प्लान वॉयस रेट कटर है, वहीं 88 और 199 रुपये वाले प्लान डाटा के साथ कॉलिंग वाले हैं।
104 रुपये, 88 रुपये और 199 रुपये के प्लान में मिलने वाले फायदे

सबसे पहले 104 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें Aircel से Aircel के नेटवर्क पर 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान की वैधता 1 साल तक की है। वहीं इस प्लान के तहत दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए चार्ज लगेंगे।
88 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान
इस प्लान के तहत 7 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। वहीं 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। बता दें कि ये सभी प्लान्स फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए ही है।