Made in India: एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन किया दोगुना, प्रत्येक सातवां iPhone मेड इन इंडिया
पीएलआई योजना का मकसद ही घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना था। इसके तहत सरकार असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) इकाइयों सहित मोबाइल फोन विनिर्माण और इसमें इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स के लिए प्रोत्साहन देती है। इस स्कीम से आयात में कमी आएगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

विस्तार
साल 2017 से Apple भारत में आईफोन का प्रोडक्शन कर रहा है लेकिन उस समय इसका अंदाजा नहीं था कि एपल भारत में चीन से अधिक iPhones का प्रोडक्शन करेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एपल ने iPhones का प्रोडक्शन दोगुना कर दिया है। ऐसे में चीन के बाद भारत एपल का दूसरा विकल्प हो गया है। पिछले साल एपल ने भारत में 14 बिलियन की कीमत के आईफोन को असेंबल किया है।
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्येक सात में से एक आईफोन मेड इन इंडिया है यानी एपल अपने आईफोन का करीब 14 फीसदी प्रोडक्शन भारत में ही कर रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एपल चीन पर अपनी निर्भरता धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरी तरह से खत्म कर रहा है।
भारत सरकार के प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स (PLI) का टेक कंपनियों को काफी फायदा मिला है। एपल ने साल 2017 में भारत में आईफोन का प्रोडक्शन शुरू किया था। 10 साल पहले तक किसी ने शायद ही सोचा था कि भारत में भी आईफोन का प्रोडक्शन होगा लेकिन अब एपल अपने सबसे बड़े आईफोन मॉडल को भी भारत में ही असेंबल करता है।
- X Passkey: एलन मस्क ने ग्लोबली लॉन्च किया पासकी, लॉगिन के लिए नहीं होगी पासवर्ड डालने की जरूरत
- Android 15: एंड्रॉयड 15 में मिलेगा प्राइवेट स्पेस, एक ही फोन में अलग अकाउंट में छिपा सकेंगे निजी एप्स
- Google Message: स्कैम वाले लिंक पर क्लिक करने पर मिलेगी वॉर्निंग, आ रहा है नया अपडेट
- स्कैम का खौफनाक रूप: वकील के कपड़े उतरवाए, दो दिन तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाया, 10 लाख ठगे