Aadhaar update online: फ्री में आधार अपडेट करने के लिए अब बचे हैं सिर्फ चंद दिन, घर बैठे करें अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jun 2024 10:16 AM IST
सार

हो सकता है 14 जून के बाद इसके लिए जुर्माना भी लगे तो फिर आधार अपडेट की हालत पैन अपडेट जैसी हो जाएगी। अब आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

Aadhaar update online Last few days left to update your Aadhaar details online for free
Aadhaar Aadhar Card - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    यदि आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस दौरान एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने के लिए सरकार ने 14 जून 2024 की तारीख तय की है और इस 14 जून में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस तारीख तक आप अपने आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं। हो सकता है 14 जून के बाद इसके लिए जुर्माना भी लगे तो फिर आधार अपडेट की हालत पैन अपडेट जैसी हो जाएगी। अब आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें